प्रदेश

आशा कार्यकर्ताओं की मांग शीघ्र मानी जाएं, अन्यथा महिला कांग्रेस करेगी उग्र आंदोलन : संतोषी रामजी साहू

आशा कार्यकर्ताओं की मांग शीघ्र मानी जाएं, अन्यथा महिला कांग्रेस करेगी उग्र आंदोलन : संतोषी रामजी साहू

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324

महिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन….



डिंड़ौरी। डिंड़ौरी महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती संतोषी रामजी साहू के नेतृत्व में महिलाओं ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। महिला कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपकर हड़ताल पर चल रहीं आशा कार्यकर्ताओं का समर्थन किया है। इस दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती संतोषी रामजी साहू ने शिवराज सरकार पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।
इस दौरान जिलाध्यक्ष श्रीमति संतोषी रामजी साहू ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 महामारी के समय कंधा से कंधा मिलाकर, जान जोखिम में डालकर मानव सेवा के कार्य में अग्रणी रहीं आशा कार्यकर्ताओं की सभी जायज मांगों पूरा किया जाए। यदि शिवराज सरकार आशा कार्यकर्ताओं की मांगों को शीघ्र नहीं मानती तो महिला कांग्रेस उग्र प्रदर्शन करेगी।
निम्न मांगे रखी गईं ज्ञापन में—
आशा कार्यकर्ता सहयोगियों को कर्मचारी के रूप में नियमित किया जाएं 2. आशाओं को 18 हजार व सहयोगियों को 24 हजार रूपये न्यूनतम वेतन दिया जाएं।
कोविड वैक्सीनेशन की ड्यूटी में कार्यरत सभी आशा व सहयोगियों को निर्धारित राशि का तुरंत भुगतान हो
कोरोना के खिलाफ अभियान के दौरान जान गंवाने वाले कोरोना योद्धा आशा कार्यकर्ताओं के परिवार को शासन द्वारा उपकरण के लिए विशेष भत्ता उपलब्ध किया जाएं ।
आशा एवं सहयोगियों के आकस्मिक समस्याएं दुर्घटना बीमारी, प्रसव एवं अन्य परिस्थितियों में शासकीय कर्मियों की तरह सवैतानिक अवकाश दिया जाएं। इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता सहयोगी और कांग्रेस महिला कांग्रेस सदस्य उपस्थित रही।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button