प्रदेश

पेंटिंग आर्टिस्ट्स एसोसिएशन द्वारा डिंडोरी मैं पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न…

पेंटिंग आर्टिस्ट्स एसोसिएशन द्वारा डिंडोरी मैं पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न…

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324

लोकविचार– प्रदेश संरक्षक के मार्गदर्शन एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश सालुंके के निर्देशा अनुसार एसोसिएशन का सफलतापूर्वक 1 वर्ष पूर्ण होने पर केक काटकर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। मां नर्मदा की पावन तट महानत्यागी सेवा आश्रम केवलारी जिला डिंडोरी में महानत्यागी संत श्री बालक दास महाराज जी के सानिध्य स्वयं संत गुरु महाराज जी अपने हाथों से फलदार जैसे आम, कटहल, नाशपाती ,समी ,अनेकों प्रकार के फल फूलों के पौधे लगाए गए। एवं पेंटिंग आर्टिस्ट एसोसिएशन डिंडोरी जिला अध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी का सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की सर्व सहमति से नियुक्ति की गई । डिंडोरी जिले के आसपास क्षेत्र के पेंटर भाइयों ने सदस्यता ग्रहण किया। प्रदेश पदाधिकारी दशरथ सिंह राठौर प्रदेश मीडिया प्रभारी ने अपने उद्बोधन मैं सभी पेंटर कलाकार आर्टिस्ट भाइयों को पेंटिंग आर्टिस्ट एसोसिएशन के सफलतापूर्वक 1 वर्ष पूर्ण होने पर सभी को बधाई आज एसोसिएशन द्वारा मध्य प्रदेश के सभी जिलों में अनेकों कार्यक्रम किए जा रहे हैं ।जैसे सार्वजनिक स्थानों पर वृक्षारोपण ,पेंटरो को सदस्यता ग्रहण कराना, अस्पताल मैं गरीब बेसहारा मरीजों को फल वितरण, केक काटकर उत्सव मनाना, छोटे बच्चों को पेंटिंग सीखने हेतु सामग्री वितरण करना, पूरे प्रदेश भर में ऐसे कई आयोजन किए जा रहे हैं एसोसिएशन मैं चल रही योजनाओं के बारे में अवगत कराया एवं रोपे गए पौधों की जिम्मेदारियां ली कि जब यह पौधा फल देने योग्य होंगे जैसे जैसे यह बड़े होंगे वैसे वैसे हमारे एसोसिएशन बुलंदियों को छूते नजर आएगा पौधों की तरह हमारा एसोसिएशन भी फले फूलेगा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद महोबिया एवं जिला मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार सोनवानी नये सदस्यों को केक खिलाकर शुभकामनाएं दिए। प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा की जिले में जितने भी पेंटर, आर्टिस्ट, कलाकार, मूर्तिकार, हैं उन्हें एक साथ मिलाजुला कर चलें व जिले के जल्द से जल्द कार्यकारिणी घोषित करें। जिले के जेष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य गण कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह आश्रम के गार्डन बगीचे एवं मां नर्मदा तट पर पौधा लगाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित रहे। पेंटर मूर्तिकार दशरथ सिंह राठौर प्रदेश मीडिया प्रभारी पेंटिंग आर्टिस्ट एसोसिएशन मध्य प्रदेश, दिनेश प्रसाद महोबिया जिला अध्यक्ष डिंडोरी, श्री राजेंद्र मांझी जिला संगठन मंत्री, सुरेश (निशु आर्ट्स) जिला सचिव, अरविंद कुमार सोनवानी जिला मीडिया प्रभारी डिंडोरी,सदस्य गण- अंजू ऑर्ट्स, कमलेश आर्ट्स,नीरज आर्ट्स,पेंटर भुवन आर्ट्स, पेंटर राकेश, पेंटर कृष्णा आर्टस, सहयोगी पेंटर -राम सिंह ठाकुर, सुरेश राजपूत, रामकुमार ठाकुर ,नरेश गोयल, आनंद आर्टस, राकेश भारती, जिले एवं आसपास क्षेत्र के जाने-माने पेंटर आर्टिस्ट कलाकार उपस्थित रहे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button