प्रदेश
भरभराकर गिर गई दीवार,मलबे में दबा परिवार…मशक्कत के बाद बची जान
भरभराकर गिर गई दीवार,मलबे में दबा परिवार…मशक्कत के बाद बची जान
लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324
डिंडोरी जिला मुख्यालय से लगे ग्राम देवरा में एक परिवार पर बारिश मुसीबत बनकर आई।जानकारी के मुताबिक देवरा ग्राम में ग्रामीण सत्येंद्र बर्मन अपने परिवार के साथ मंगलवार की रात खाना खाने बैठ रहा था तभी कच्चे मकान की दीवार भरभरा कर परिवार के लोगो पर गिरी जिसके नीचे सत्येंद्र और उसके दो बच्चे दब गए।चीख पुकार के बीच अन्य परिजनों और पड़ोसियों की मदद से सत्येंद्र और उसके बच्चो को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर जीवित निकाला गया।
