प्रदेश

विधायक के समर्थन में गाँव गाँव मे हुआ पुतला दहन…

विधायक के समर्थन में गाँव गाँव मे हुआ पुतला दहन…

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324


बजाग ब्लॉक में विधायक के समर्थन में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन।
बजाग- प्रभारी मंत्री मोहन यादव के प्रथम बार नगर डिंडोरी आगमन पर दिनभर आरोप प्रत्यारोप के बाद कल प्रेस कांफ्रेंस कर गाँव गाँव पुतला दहन करने की बात डिंडोरी विधानसभा के पांचों ब्लॉकध्यक्ष द्वारा कही गयी थी। इसी मामले को लेकर डिंडोरी में हुए घटनाक्रम को विधायक ओमकार मरकाम का अपमान बताते हुए आज ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष लोकेश पटेरिया के नेतृत्व में बजाग ब्लॉक के विभिन्न गांवों में दिनभर हुई भारी बारिश के बावजूद जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन देखा गया। ब्लॉक संगठन के अधिकांश गांवों में कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रशासन के विरोध में तथा ओमकार मरकाम के समर्थन में नारे बाजी की एवं मुख्यमंत्री तथा प्रशासन का पुतला फूंका। बजाग ब्लॉक संगठन के ग्राम आमाडोंगरी , केरिटोला, सरवाही, ख़िरसारी, बुचवा, मिडली, नीमटोला, पथरिया, विक्रमपुर, कुकरिया, भानपुर, जलदा, अंगई, बौना, दुल्लोपुर, पिपरिया, आवास टोला, सारंगपुर एवं बजाग ब्लॉक मुख्यालय में पुतला दहन किया गया।
11 बजे से शुरू हुआ पुतला दहन- सुबह 11 बजे सबसे पहले ब्लॉकध्यक्ष लोकेश पटेरिया, महिला काँग्रेस ब्लॉकध्यक्ष रामवती विश्वकर्मा की उपस्थिति में दर्जनों लोगों ने शहडोल रॉड पर पुतला जलाया। विधानसभा युवा काँग्रेस अध्यक्ष दीपचंद पूषाम के नेतृत्व में केरी टोला और ख़िरसारी में पुतला दहन किया गया। वहीं बजाग तहसील मुख्यालय मुख्यमार्ग बस स्टैंड में लोकेश पटेरिया, दीपचंद पूषाम राजेश मरावी, अंकित ठाकुर, ओमप्रताप ठाकुर, भुनेश्वर सोनी, सचिन नंदा, छोटू नंदा, उत्तम ठाकुर, पवन विश्कर्मा, इंद्रकुमार अवधिया, सुकृत मरावी , सोहन मरावी, मिथुन साहू , सुरेश मरावी , कमलेश पाठक की उपस्थिति में पुतला दहन किया।
गांवों में दिखा विरोध- बजाग के विभिन्न गाँवों लोगों ने स्वयं छोटे बड़े समूहों में एकत्रित होकर नारेबाजी कर पुतला जलाया। गांवों के कार्यकर्ताओं में विशेष रूप से दीनदयाल गजेंद्र, चिंताराम धुर्वे, गणेश सिंह, मायाराम परस्ते, दीपक धुर्वे, गोपाल धुर्वे, रंगलाल यादव, रामभजन धुर्वे, नरबद सिंह, पार्वती धुर्वे, नारायण सिंह, शेखराम बनवासी, राधे सिंह, मुकेश यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं का योगदान रहा। बजाग ब्लॉक में जहाँ पुतला दहन का दौर दिन भर चलता रहा वहीं जिला काँग्रेस डिंडोरी के द्वारा अब तक इस मामले में किसी भी प्रकार का विरोध ना किया जाना भी जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button