प्रदेश

जननी एक्सप्रेस चालक की मनमानी का शिकार हुई गर्भवती महिला ,जननी एक्सप्रेस चालक की मनमानी के चलते जचकी हेतु प्राईवेट गाड़ी से डिंडोरी गया बीपीएल परिवार…

जननी एक्सप्रेस चालक की मनमानी का शिकार हुई गर्भवती महिला ,जननी एक्सप्रेस चालक की मनमानी के चलते जचकी हेतु प्राईवेट गाड़ी से डिंडोरी गया बीपीएल परिवार…

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324

अमित साहू
बजाग। कहने को तो जननी सुरक्षा का जिम्मा सरकार उठा रही है जहां एक से बढ़कर एक योजना जच्चा-बच्चा दोनों की सलामती के लिए चला रही है वहीं दूसरी ओर एक गरीब किसान परिवार जननी एक्सप्रेस के ना मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा है साथ ही प्राईवेट वाहन से गर्भवती महिला को डिंडोरी जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां एक ओर एक परिवार जननी एक्सप्रेस का घंटों इंतजार करता रहा वहीं दूसरी ओर जननी एक्सप्रेस चालक की मनमानी के चलते खेतों में खड़ी मिली। वाहन चालक की मनमानी के चलते बिजोरा गांव में खेत पर खड़ी मिली है। शासन के निर्देशों का किस कदर दुरूपयोग करते जननी एक्सप्रेस के चालक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।
हुआ ये कि ग्राम पंचायत पड़रिया डोंगरी निवासी सतीश अपनी पत्नी बसंती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग लाया और यहां काबू से बाहर होने के चलते स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे डिंडोरी रिफर कर दिया, एक ओर रिफर होते ही एक गाड़ी को उन्हें डिंडोरी ले जाने निर्देश दिया गया पर वह गाड़ी चालक गर्भवती महिला को बीच सड़क में छोड़कर चला गया, फिर उसके बाद सतीश के घंटों परेशान होने और अनेक मिन्नतों के बाद भी प्रशासन गर्भवती महिला को गाड़ी मोहैया नहीं करवा सका। जबकि घंटों इंतजार के बाद पीड़ित परिवार स्वयं के व्यय पर गाड़ी का इंतजार कर डिंडोरी ले जाया गया।
बात यह नहीं कि गाड़ी नहीं मिली बात यह है कि गाड़ी खाली और उपलब्ध‌ होने के बाद भी प्रशासन कोई मदद ना कर सका। गाड़ी चालक घंटों गाड़ी को घुमाता रहा तथा लोगों की समस्या पर भी उसकी संवेदना नहीं जागी। इस तरह के संवेदनहीन जननी एक्सप्रेस के चालकों को विभाग पायलट की संज्ञा देता है पर ये पायलट अपनी आदतों के चलते लोगों की जान से खेल रहे हैं।

मेरे द्वारा मेरी पत्नी को डिंडोरी ले जाने हेतु लगातार गाड़ी की गुजारिश की गई पर प्रशासन ने गाड़ी मुहैया कराने के बाद भी जननी एक्सप्रेस चालक द्वारा बीच सड़क में छोड़कर चला गया – सतीश उइके, पीड़ित का पति

हमारे द्वारा रिफर किया जा चुका है और जननी एक्सप्रेस दिला दी गई है, यदि जननी एक्सप्रेस चालक द्वारा डिंडोरी नहीं ले जाया गया है तो इस संबंध में 108 वाले से बात करो।
डॉ आर मित्रा बीएमओ












lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button