राजेश ठाकुर डिण्डोरी। आदिवासी बहुल जिला डिंडोरी के अंतर्गत आने वाली ग्राम बटौन्धा से शहपुरा की ओर जाने वाली मुख्य मार्ग ठेकेदारों की लापरवाही की भेंट चढ़ रहा है, पीडब्ल्यूडी विभाग के अफसरों की लापरवाही ही कहें ,की पिछले 1 वर्षों से पुल-पुलिया का निर्माण अभी तक अधूरा पड़ा हुआ है जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है, बटौन्धा निवासी हीरा नायक के द्वारा बताया गया, कि पिछले 1 वर्षों से पुलिया अधूरी पड़ी हुई है ,पी डब्लू डी विभाग के अफसरों की लेटलतीफी के कारण अभी तक पुलिया निर्माण का कार्य पूरा नहीं हो पाया है, पुलिया निर्माण के दौरान डायवर्सन रोड का निर्माण किया गया था, जो बरसात के पानी में बह गया, आवागमन का मार्ग पूर्ण रूप से अवरुद्ध हो चुका है, अभी तक विभाग के अफसरों के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया है, आलम यह है कि मोटर वाहन की तो दूर की बात है, पैदल चलने लायक भी नहीं बची इनकी डायवर्सन रोड ,अगर समय रहते संज्ञान नहीं लिया जाता तो ,भविष्य में बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है ग्रामीणों की मांग है ,कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार