प्रदेश

शहपुरा-आसपास के क्षेत्र मे दो दिनों से झमाझम बारिश का दौर जारी,उफान मैं नदी-नाले

शहपुरा-आसपास के क्षेत्र मे दो दिनों से झमाझम बारिश का दौर जारी,उफान मैं नदी-नाले

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324

विगत कुछ दिनों से क्षेत्र के लोगो को जंहा बारिश का इंतजार था वंही दो दिनों से जारी झमाझम बारिश अब लोगो के लिए मुशीबत भी बनती जा रही है आलम यह है कि दो दिनों की ही बारिश मैं नर्मदा नदी सहित अन्य क्षेत्रीय नदी नाले उफान पर है साथ ही बारिश के कारण नगर के कुछ स्थानों पर जल भराव की भी स्थिति निर्मित हो गई है है।

मालपुर मैं डूबा छोटा पुल गत दो दिनों से अनूपपुर जिला सहित डिण्डोरी जिला मैं हो रही बारिश का असर नर्मदा नदी के जल स्तर पर भी पड़ा है रविवार को शाहपुरा जनपद के मालपुर मैं नर्मदा नदी मैं बना छोटा पुल पूरी तरह से पानी मे डूब गया,पुल के ऊपर से नर्मदा का पानी बहता रहा।

खोले गए बिलगड़ा जलाशय के गेट । शाहपुरा जनपद अंर्तगत विलगांव मैं सिलगी नदी मैं बने बिलगड़ा जलाशय मैं भी पानी हाल के दिनों मैं हुई बारिश से बढ़ा है जिस कारण विभाग से मिली जानकारी अनुसार रविवार को जलाशय के दो गेट खोले गए।।

बंद हुआ शाहपुरा-मानिकपुर मार्ग । शुक्रवार-शनिवार से क्षेत्र मे जारी झमाझम बारिश के असर से क्षेत्रीय नदी नाले भी उफान पर है रविवार को बारिश के असर से शाहपुरा से मानिकपुर को जाने वाला मार्ग घंटो बंद रहा जानकारी अनुसार मार्ग मैं कसा नदी मैं बने पुल के ऊपर से पानी होने के कारण मार्ग बंद रहा।।

नगर मैं जगह जगह हुआ जलभराव । दो दिनों से जारी झमाझम बारिश के कारण नगर के विभिन्न वार्डो सहित मुख्य मार्ग मैं जगह जगह जलभराव हुआ जिस कारण रहवाशियों सहित राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button