प्रदेश
जान हथेली पर रख नाला पार करने की मजबूरी…
जान हथेली पर रख नाला पार करने की मजबूरी…

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324
राजेश ठाकुर डिण्डोरी। दो दिनों की बारिश ने कुछ इलाकों के लिए आफत ला दी है साथ ही निर्माण विभागों की पोल भी खोलकर रख दी है, शहपुरा बटोंधा मार्ग लंबे समय से अपनी बदहाली के लिए जाना जाता रहा है यहां सड़क का निर्माण तो करा दिया गया लेकिन पुल पुलियों के निर्माण में निर्माण एजेंसी की रुचि नही दिखाने के कारण एक बार फिर इलाके में आवागमन के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।
दिल दहलाने वाली तश्वीरें आई सामने

इस मार्ग के हालात कुछ ऐसे हो गए हैं कि लोगों को जान की बाजी लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है जरा सी चूक बड़े हादसे को जन्म दे सकती है। यहां कैलवारा और सोनवर्षा के बीच उसरी नाले में बाढ़ ने ऐसा कहर बरपाया की बाढ़ पुरानी पुलिया के साथ सड़क के बड़े हिस्से को बहा ले गई अब ग्रामीणों के सामने नाले को पार करने की चुनोती है लिहाजा यहां सेंट्रिंग की प्लेट को नाले के ऊपर रख पैदल रास्ता बनाया गया है जिससे पार कर ग्रामीण आवागमन कर रहे हैं यहां जरा सी चूक जान पर बन सकती है।
