डिंडोरी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पडरिया माल निवासी बुजुर्ग डमारी सिंह मरावी बीते 3 दिनों से लापता था जिसकी दिमागी हालात भी खराब थी।डमारी सिंह बिना बताए भटकते हुए ग्राम बासी देवरी के जंगलों में 2 दिनों से भूखे प्यासे पड़ा रहा जिसकी सूचना शनिवार को गाँव के चरवाहे ने डिंडोरी डायल 100 को दी मौके पर पहुँची डायल 100 के प्रधान आरक्षक कोदू राम जोगी और ड्राइवर आबाद खान की मदद से डमारी सिंह को ईलाज के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया जहाँ डायल 100 टीम ने डमारी सिंह के परिजनो को खोज कर रविवार को सुपुर्द किया।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार