डिण्डोरी। पिछले तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने जिले में पिछले साल के आंकड़े को पार कर दिया है अभी तक बारिश कम हो रही थी और पिछले साल की बारिश के मुकाबले अंतर काफी अधिक बढ़ रहा था लेकिन लगातार हो रही बारिश ने अंतर को न सिर्फ पूरा कर दिया बल्कि बारिश का आंकड़ा बढ़ गया। पिछले साल जहां आज तक बारिश 536.6 मिमी दर्ज किया गया था वही इस साल यह आंकड़ा 574.6 मिमी तक पहुंच गया है। 28 जुलाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले भर में कुल 412.9 मिमी बारिश एक दिन में दर्ज हुई है । डिण्डोरी में 55.3, अमरपुर में 35.4, समनापुर में 172, बजाग में 28, करंजिया में 37.2, शहपुरा में 25 और मेहंदवानी में 60 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जिले की औसत बारिश 59 मिमी रही।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार