प्रदेश

बरसात में गिरा गरीब का घर,आज तक नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास…

बरसात में गिरा गरीब का घर,आज तक नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास…

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324


अमित साहू
बजाग। गरीबों के लिए सबसे ज़रूरत मंद योजना प्रधानमंत्री आवास योजना ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीणों और वनवासियों के लिए बनाया गया है। यदि यह योजना धरातल में सही तरह से कार्य करती तो जिससे सबसे ज्यादा फायदा उन गरीबों को होता जो वाकई में झुग्गी झोपड़ी में रह रहे हैं। पर प्रशासन की उदासीनता, जनप्रतिनिधियों की आमुखीकरण और ग्राम पंचायत कर्मियों की अमानवीयता के चलते दर्जनों गांवों में गरीबों को आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कुछ दिनों पहले अखबार के माध्यम से जनपद पंचायत बजाग अंतर्गत ग्राम पंचायत गीधा का मामला संज्ञान में आया था कि वहां अनेक जरूरतमंद लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, वहीं तर्ज पर ग्राम पंचायत बजाग माल भी कार्य कर रहा है जहां अनेक गरीबों और आदिवासियों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
ग्राम पंचायत बजाग माल अंतर्गत एक बनवासी परिवार का घर आज अत्याधिक वर्षा के चलते ढह गया जबकि इस तरह के गरीबों को आज तक प्रशासन आवास नहीं दिला पाया है। बजाग माल निवासी रामकली पति शिवराम एक विधवा महिला है जो एक 5 वर्षीय नाती के साथ रह रही है जिसकी झोपड़ पट्टी का एक हिस्सा आज अत्याधिक वर्षा के कारण गिर गया। जबकि वह महिला मेहनत मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही है जबकि उसे आज तक आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। पीड़ित ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि उसे जल्द से जल्द आवास योजना का लाभ दिलाया जाए जिससे उसको रहने की जरूरत पूरी हो सके।

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

Lokvichar

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button