व्यवस्था में सुधार लाने डायल 100 मे ड्यूटी कर रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक….
डिंडौरी में डायल 100 पुलिस मोबाइल वैन की व्यवस्था में सुधार लाने और त्वरित कार्यवाही कर लोगों की मदद की कार्यवाही को जानने के लिए पुलिस मुख्यालय भोपाल से मिले निर्देश पर अब डायल 100 पुलिस वाहन में राजपत्रित अधिकारी भी डे पेट्रोलिंग कर मिले इवेंट पर कार्य करेंगे इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के निर्देश पर डायल 100 पुलिस मोबाइल वैन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल ने सिटी कोतवाली की एफआरवी 01 में विशेष अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए डे पेट्रोलिंग कर नगर और कोतवाली क्षेत्र के बाई पास और मुख्यमार्ग पर बने ढाबे और होटलों को चेक किया और आवश्यक निर्देश दिया वही विशेष अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे एएसपी ने बताया कि पुलिस के लिए कानून व्यवस्था के साथ आम लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार