प्रदेश

कलेक्टर व एसपी ने लिया अन्न उत्सव की तैयारियों का जायजा

कलेक्टर व एसपी ने लिया अन्न उत्सव की तैयारियों का जायजा


योगेन्द्र बर्मन
डिण्डोरी। जिले में 7 अगस्त को अन्न उत्सव को लेकर बृहद रूप से तैयारियां की जा रही है । जिसका जायजा लेने कलेक्टर रत्नकर झा पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण कर लिया और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। आप को बता दे कि 7 अगस्त को केंद्र सरकार और राज्य सरकार की गरीबों को मुफ्त अनाज वितरण योजना अन्न उत्सव का आयोजन किया गया है जिसमे। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रत्येक हितग्राही को दस किलो कच्चा अनाज दिया जायेगा जिसका शुभारंभ 7 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दिल्ली से और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे, जिला स्तर पर भी प्रभारी मंत्री और विशेष अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिला स्तर पर मुख्य कार्यक्रम पुरानी डिंडौरी स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में किया जा रहा है। 7 अगस्त को जिले की 360 उचित मूल्य दुकान से 36 हजार हितग्राहियों को 3.60 लाख किलो अनाज का वितरण किया जायेगा। योजना का लाभ जिले के 1.72 लाख परिवार के 6.30 लाख सदस्यों को मिलेगा ।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button