प्रदेश

करंजिया पुलिस ने फरार आरोपी को छत्तीसगढ़ से किया गिरफ्तार….

करंजिया पुलिस ने फरार आरोपी को छत्तीसगढ़ से किया गिरफ्तार…


अख़लाक़ कुरेशी
गोरखपुर- पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के निर्देशन तथा थाना प्रभारी हरिशंकर तिवारी के मार्गदर्शन में करंजिया थाना की पुलिस ने गांजा तस्करी में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की । करंजिया थाना के एस आई प्रभु सिंह नेटी ने जानकारी देते हुए बताया कि वनविभाग के डिपो के नजदीक 25/6/2021 को सुबह के समय चैंकिंग प्वाइंट लगाया गया था । उसी दरमियान अमरकंटक की ओर से एक स्विफ्ट डिजायर सफेद रंग की तेज गति से आ रही थी पास आने पर वाहन चालक को रोककर पूंछा गया तो वो गाड़ी के दस्तावेज दिखाने में आनाकानी कर रहा था साथ ही पूंछताछ करने में संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा था यघपि संदेह होने पर वाहन को बारीकी से जांच करने पर डिक्की में लगभग 54 किलो गांजा रखा पाया गया था पुलिस ने गांजा सहित मौके से दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया था वहीं एक आरोपी छलांग मारकर भागने में सफल रहा आरोपी के फरार हो जाने के बाद करंजिया पुलिस उसे निरंतर गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही थी अंततः मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बुधवार को आरोपी को उसके ससुराल ग्राम सिंद्री पाली थाना खरसिया जिला रायगढ़ से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया हैं गुरुवार को आरोपी की चालानी कार्रवाई करतें हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया वहां से उसको जेल भेज दिया गया । गिरफ्तारी के दौरान आरक्षक सतेंद्र सिंह मौजूद रहा ।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button