प्रदेश

सरपंच का अत्याचार, 12वीं के छात्र को पीट-पीटकर किया लहूलुहान, पिता ने लगाई न्याय की गुहार…

सरपंच का अत्याचार, 12वीं के छात्र को पीट-पीटकर किया लहूलुहान, पिता ने लगाई न्याय की गुहार…


योगेंद्र बर्मन
डिण्डोरी। जिला में महिला सरपंच उसके पति और कर्मचारी ने एक नाबालिग किशोर की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि उसे जिला चिकित्सालय डिंडोरी में भर्ती करना पड़ा जहाँ वहां ठीक से उठ कर बैठ भी नही पा रहा है।जहाँ नाबालिग के पिता ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है तो वही मामला मीडिया द्वारा उठाये जाने के बाद जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल ने कार्यवाही का भरोसा दिया है।

दरअसल पूरा मामला मंगलवार का है जहाँ गाड़ासरई थाना क्षेत्र की ग्राम गुरूमग्राम निवासी 16 वर्षीय किशोर जो कि12वीं का छात्र है। मवेशी गलती से सरपंच के खेत मे चले गए बस नाबालिक की इस नादानी का खामयाजा यह मिला कि महिला सरपंच सिया धुर्वे उसके पति प्रेमचंद और कर्मी ने चप्पल और चाटे नाबालिग पर बरसाते हुए उसे उठा कर जमीन में पटक दिया जिससे उसके कमर मे गम्भीर चोट आई है।आसपास के लोगो ने बचाया तब नाबालिग की जान बची।
वही परिजनो का आरोप है कि जब मामले की शिकायत करने गाड़ासरई थाना पहुँचे तो वहाँ पीड़ित परिवार की सही सुनवाई नही हुई और न ही पुलिस ने एमएलसी करवाना उचित समझा।इसी तरह बच्चे को गाड़ासरई स्वास्थ्य केंद्र में भी डॉक्टरों ने सही बर्ताव नही किया जिससे नाबालिग बच्चे को परिजन जिला चिकित्सालय लेकर पहुँचे जहाँ उसका इलाज जारी है।नाबालिग के पिता ने पुलिस प्रशासन ने न्याय की गुहार लगाई है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button