प्रदेश
गलत नक्शे के प्रकाशन पर कार्रवाई की मांग,थाना मैं हुई शिकायत…
गलत नक्शे के प्रकाशन पर कार्रवाई की मांग,थाना मैं हुई शिकायत…


शहपुरा के दो युवकों ने स्थानीय मदर टेरेसा स्कूल की कक्षा 3 की सुलेख सरिता में भारत के गलत नक्शे के प्रकाशन पर आपत्ति जाहिर करते हुए थाना मैं लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है शिकायतकर्ता ऋतिक गुप्ता और हरिहरन रजक की शिकायत के अनुसार पाठ्यपुस्तक में भारत के उत्तरी भाग को गलत ढंग से प्रस्तुत किया गया है, सोनका पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित पाठ्यपुस्तक में भारत के गलत नक्शे पर कार्रवाई की मांग की गई है।
गलत नक्शे के प्रकाशन पर कार्रवाई के लिए प्रावधान
“भू-स्थानिक सूचना बिल 2016” के मसौदे के मुताबिक़ भारत से जुड़ी कोई भी भौगोलिक जानकारी हासिल करने, प्रसारित करने, पब्लिश करने और वितरित करने से पहले सरकारी अथॉरिटी से अनुमति लेनी होगी। इसमें कहा गया, ‘किसी भी शख्स को इंटरनेट प्लेकटफॉर्म, ऑनलाइन सर्विसेज या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक या फिजिकल फॉर्म में अंतरराष्ट्रीय सीमा सहित भारत की भौगोलिक स्थिति की जानकारी को गलत तरीके से प्रसारित, पब्लिश और वितरित नहीं करना चाहिए।’
