प्रदेश

हुआ राष्ट्रीय ध्वज का अपमान,फहराया कटा तिरंगा

हुआ राष्ट्रीय ध्वज का अपमान,फहराया कटा तिरंगा


बजाग। तहसील मुख्यालय बजाग से महज 5 किलोमीटर दूर स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला अंगई में संकुल बजाग में दो शिक्षकों ने भारत की मान सम्मान प्रतिष्ठा और स्वाभिमान का मजाक बनाने का मामला संज्ञान में आया है। स्वतंत्रता दिवस के गौरवशाली अवसर और परंपरा में बिना अशोक चक्र एवं फटा हुआ राष्ट्रध्वज को फहराकर सीधे तरीके से राष्ट्र और राष्ट्र ध्वज का सीधा अपमान करने का मामला संज्ञान में आया है। एक ही पोल पर दोनों ही स्कूल के शिक्षक ननसु सिंह उइके एवं चतुर दास मानिकपुरी ने एक साथ तिरंगा फहराया जिसमें एक ध्वज कटा फटा होने के साथ-साथ एक तरफ झुक गया है। जिसकी सूचना देते हुए क्षेत्रीय ग्रामीण ने उच्च अधिकारियों से कहा कि इस तरह की घोर लापरवाही और देश की गौरवान्वित करने वाले पलों में देश द्रोह जैसा कृत किया गया है जिसकी उचित कार्यवाही की जाए।

मामले की जानकारी आपके द्वारा प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जायेगी- ब्रजभान गौतम बी आर सी

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button