प्रदेश

लोकविचार:-आज का पञ्चाङ्ग

लोकविचार:-आज का पञ्चाङ्ग

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324

रविवार, २२ अगस्त २०२१

सूर्योदय: ०५:५८
सूर्यास्त: ०६:५९
चन्द्रोदय: १९:०८
चन्द्रास्त:
अयन दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ❄️ वर्षा
कलियुगाब्दः ५१२३
शक सम्वत: १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: २०७८ (आनन्द)
मास श्रावण
पक्ष शुक्ल
तिथि पूर्णिमा (१७:३१ तक)
नक्षत्र धनिष्ठा (१९:४० तक)
योग शोभन (१०:३४ तक)
प्रथम करण विष्टि (०६:१२ तक)
द्वितीय करण बव (१७:३१ तक)

॥गोचर ग्रहा:॥

सूर्य सिंह
चंद्र कुंम्भ (०७:५६ से)
मंगल सिंह (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
बुध सिंह (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री)
शुक्र कन्या (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु वृष
केतु वृश्चिक

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

अभिजित मुहूर्त ११:५३ से १२:४६
अमृत काल ०९:३४ से ११:०७
विजय मुहूर्त १४:३० से १५:२२
गोधूलि मुहूर्त १८:३८ से १९:०२
निशिता मुहूर्त २३:५८ से २४:४२
राहुकाल १७:१३ से १८:५१
राहुवास उत्तर
यमगण्ड १२:१९ से १३:५७
होमाहुति चन्द्र
दिशाशूल पश्चिम
अग्निवास आकाश (१७:३१ तक)
भद्रावास पाताल (०६:१२ तक)
चन्द्रवास दक्षिण (पश्चिम ०७:५७ से)
शिववास श्मशान में (१७:३१ से गौरी के साथ)

चौघड़िया विचार

॥दिन का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा

उत्तर-पश्चिम (पान का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष

श्रावणी पूर्णिमा, रक्षाबंधन पर्व, शरद ऋतु आरम्भ, श्रावणी उपाकर्म, वेदमाता गायत्री जन्म, विवाहादि मुहूर्त (हिमाचल, पंजाब, कश्मीर एवं हरियाणा के लिये) सिंह-कन्या लग्न प्रातः ०६:१३ से १०:१३ तक, वृश्चिक-कुंम्भ लग्न दोपहर १२:५७ से सायं ०७:३९ तक, गृहप्रवेश+उद्योग मशीनरी आरम्भ+ व्यवसाय आरम्भ+ वाहन क्रय-विक्रय+ देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०७:५७ से दोपहर १२:२९ तक, भूमि-भवन क्रय-विक्रय मुहूर्त दोपहर ०२:०६ से ०३:४३ तक आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

आज १९:४० तक जन्मे शिशुओ का नाम धनिष्ठा नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (गी, गू, गे) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम शतभिषा नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमश (गो, सा) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त

सिंह – २९:२८ से ०७:४७
कन्या – ०७:४७ से १०:०५
तुला – १०:०५ से १२:२५
वृश्चिक – १२:२५ से १४:४५
धनु – १४:४५ से १६:४८
मकर – १६:४८ से १८:३०
कुम्भ – १८:३० से १९:५५
मीन – १९:५५ से २१:१९
मेष – २१:१९ से २२:५३
वृषभ – २२:५३ से २४:४७
मिथुन – २४:४७ से २७:०२
कर्क – २७:०२ से २९:२४

पञ्चक रहित मुहूर्त

रोग पञ्चक – ०५:४८ से ०७:४७
शुभ मुहूर्त – ०७:४७ से १०:०५
मृत्यु पञ्चक – १०:०५ से १२:२५
अग्नि पञ्चक – १२:२५ से १४:४५
शुभ मुहूर्त – १४:४५ से १६:४८
रज पञ्चक – १६:४८ से १७:३१
शुभ मुहूर्त – १७:३१ से १८:३०
चोर पञ्चक – १८:३० से १९:४०
शुभ मुहूर्त – १९:४० से १९:५५
रोग पञ्चक – १९:५५ से २१:१९
चोर पञचक – २१:१९ से २२:५३
शुभ मुहूर्त – २२:५३ से २४:४७
रोग पञ्चक – २४:४७ से २७:०२
शुभ मुहूर्त – २७:०२ से २९:२४
मृत्यु पञ्चक – २९:२४ से २९:४९

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन लगभग हर क्षेत्र पर संम्मान एवं सफलता दिलाएगा परन्तु स्वास्थ्य में नरमी एवं आलस्य की वृति इसमें व्यवधान भी डाल सकती है। सामाजिक कार्यो में पूर्व में किये गए कार्यो से सम्मान मिलेगा। समाज के सम्मानित व्यक्तियों के साथ उठना-बैठना होगा लेकिन इनसे फायदा उठाने की जगह खर्च ही होगा। पौराणीक धार्मिक क्षेत्रो के दर्शन की लालसा रहेगी शीघ्र ही इसके फलीभूत होने की सम्भवना है। दानपुण्य पर खर्च करेंगे। मानसिक शान्ति के लिए एकांत में रहना ज्यादा पसंद करेंगे। घर में शांति रहेगी। सेहत मध्याह्न और रात्रि के समय अचानक नरम बनेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन संकट के बादल छटने से मानसिक रूप से शांति अनुभव करेंगे। घर में कुछ परिवर्तन अथवा तोड़ फोड़ करवा सकते है। अधिकारी वर्ग के साथ भी महत्त्वपूर्ण विषयो पर चर्चा होगी। आज आपके द्वारा लिए गए अधिकांश निर्णर्यो में सफलता सुनिश्चित रहेगी फिर भी नए कार्य का आरम्भ किसी की सलाह लेकर अथवा ना करें तो ही बेहतर रहेगा। व्यापार में विस्तार अवश्य कर सकते है। काम धंधा मध्याह्न बाद अकस्मात गति पकड़ेगा। धन लाभ की प्रबल संभावना है। धर्म कर्म पर खर्च करेंगे। सेहत को लेकर कुछ समय परेशान रह सकते है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन लाभ की स्थिति आपके हाथ से निकलती नजर आएगी। थोड़ी लापरवाही एवं थोड़ा गलत मार्गदर्शन मिलने से सहज बनने वाले भी कार्य बिगाड़ लेंगे। धन संपत्ति को लेकर परिवार में आंतरिक कलह रहेगी। सेहत भी आज प्रतिकूल रहेगी खांसी अथवा छाती सम्बंधित रोग होने से शारीरिक कमजोरी बनेगी। धन सम्बंधित लेन-देन आज ना करें। सरकारी कार्यो में भी आज ढील देना ठीक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर सेवको की गतिविधि पर नजर रखे नुकसान हो सकता है। परिजनों के साथ बैठ घर की समस्याओं के बारे में चर्चा करें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन आपकी आशाओ के विपरीत फल देगा। प्रातः काल से ही शरीर में अकड़न सुस्ती रहने से कार्यो के प्रति गंभीरता नहीं रखेंगे। मध्याह्न के समय सुधार आने पर भी आलस्य नही जाएगा। कार्य क्षेत्र पर बनी बनायी योजनाएं धन अथवा अन्य कारणों से रुकी रहेंगी। धन लाभ के लिए आज अधिक परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी परिणाम कुछ ख़ास नहीं रहेगा। उधारी को लेकर मन चिंताग्रस्त रह सकता है। पुरानी उधारी हो सके तो अवश्य चूका दे परन्तु किसी को उधार आज ना ही दे। घर का वातावरण भी अस्त-व्यस्त रहेगा। यात्रा की योजना फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन मिला जुला रहने से पल में हानि अगले ही पल लाभ वाली स्थिति रहेगी। बीच में कभी-कभी कई विकल्प मिलने से असमंजस की स्थिति भी बन सकती है परंतु थोड़े बौद्धिक परिश्रम से इनपर विजय पा लेंगे। किसी वयोवृद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलने से आगे के लिए मार्ग मिलेगा। संगीत-कला में विशेष रूचि रहेगी इस क्षेत्र से जुड़े जातक आज थोड़े प्रयास से निश्चित सफलता पा सकते है। धन की आमद आशाजनक लेकिन कुछ इंतजार के बाद होगी। प्रेम प्रसंगों में थोड़े रूठने मनाने के बाद भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे। सेहत दिन के कुछ भाग को छोड़कर ठीक ही रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन मिला जुला रहेगा। थोड़ी बहुत पेट सम्बंधित समस्याओं एवं खासी जुकाम को छोड़ सेहत भी लगभग सामान्य ही रहेगी। परन्तु कार्य क्षेत्र पर उतार चढ़ाव रहने से धन संबंधीत कार्य आज अधूरे रह सकते है। सामाजिक एवं पारिवारिक क्षेत्र पर अच्छा व्यवहार करने पर वापसी में स्नेह प्रेम ही मिलेगा। कोई व्यक्ति आपको उम्मीद दिला कर अंत समय पर धोखा दे सकता है इसलिए स्वयं के ऊपर निर्भर रहें। संध्या के समय आकस्मिक लाभ की संभावना है प्रलोभन से बचे अन्यथा कुछ ना कुछ हानि ही होगी। लघु यात्रा हो सकती है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपको पहले की अपेक्षा थोड़ी राहत मिलेगी। सेहत उत्तम रहने से कार्यो को गम्भीर होकर कर सकेंगे। कार्य व्यवसाय क्षेत्र पर आशा से अधिक लाभ मिल सकता है परंतु कार्यो को सही दिशा मिल रही है या नहीं इसका एक बार अवलोकन अवश्य करें। नौकरी पेशा जातक बेहतर कार्य के लिए सम्मानित होंगे लेकिन अतिरिक्त कार्य भर भी बढ़ेगा। आज आपका आचरण विरोधियो पर अपने आप ही अंकुश लगा देगा। पारिवारिक स्थिति भी पहले से बेहतर बनेगी। आज आपकी बातों को घर के सभी सदस्य गम्भीरता से लेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आज का दिन भी प्रतिकूल रहने वाला है। सामाजिक अथवा पारिवारिक मामलो में आपकी गलत छवि बनेगी। आज आप अपने आपको बेबस अनुभव करंगे। ना चाहते हुए भी क्रोध आएगा जिससे आस पास के वातावरण में तनाव उत्पन्न होगा। कार्यो में निरंतर विफल रहने से मन में नकारात्मक सोच हावी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर भी सोच के विपरीत काम होंगे। परिजन भी आज आपसे दूरी बना कर रहेंगे। धैर्य से समय बिताएँ कल का दिन थोड़ा सुधार वाला रहेगा। मानसिक तनाव, सर, बदन दर्द की शिकायत रह सकती है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
कल की अपेक्षा आज का दिन अधिक बेहतर बीतेगा। दिन के पहले भाग में थोड़ी परेशानियों के बाद स्थिति सामान्य बनने लगेगी। परन्तु आर्थिक दृष्टिकोण से आज मायूस होना पड़ सकता है। पुराने व्यवहारों से थोडे लाभ को छोड़ दिन भर धन लाभ के लिए प्रतीक्षा करना पड़ेगा। उल्टे खर्च आज अनियंत्रित रहेंगे। संध्या के समय किसी परिचित के सहयोग मिलने से व्यापार में विस्तार कर पाएंगे। भागीदारी के कार्यो में हानि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगो को अधिकारी वर्ग से आवश्यक बात मनवाने के लिये मन के विपरीत कार्य करना पड़ेगा। परिवार में वातावरण स्थिर रहेगा। धार्मिक क्रियाओं में बढ़ोतरी होगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला रह सकता है। सोची हुई योजनाओं में विलम्ब अथवा असफलता मिलने से निराशा रहेगी। नौकरी पेशा जातक भी कार्यो में लापरवाही के कारण अधिकारियो के कोप भाजन बनेंगे। सामाजिक व्यवहार में भी कमी आएगी। पिता पुत्री को छोड़ परिवार के अन्य सदस्यों में किसी कारण मतभेद रह सकते है। व्यवसायी वर्ग को मध्यान के आज-पास थोड़ा धन मिलने से कार्य चलते रहेंगे। आज उधार किसी को ना दें फंसने की सम्भवना अधिक है। सेहत सामान्य रहेगी फिर भी दिमाग कम ही काम करेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन परिस्थिति आपके अनुकूल रहने से मन चाहा कार्य निर्विघ्न पूर्ण कर सकेंगे। कार्य क्षेत्र पर उधार के व्यवहार के कारण थोड़ी तना-तनी रह सकती है परंतु फिर भी धन लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। आज किसी उधारी को लेकर हल्की फुल्की झड़प भी हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते है। मनोरंजन पर भी आज खर्च होगा। सामाजिक क्षेत्र में वृद्धि होने से अन्य आय के साधन बनेंगे। घर परिवार में आपकी आवश्यकता रहेगी। भाई-बहनों से मित्रवत सम्बन्ध रहेंगे। स्वार्थ सिद्धि की भावना भी रहेगी। सेहत संध्या के आसपास नरम गरम हो सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन बीते कल की अपेक्षा एकदम विपरीत रहेगा। आज आर्थिक विषय सर्वोपरि रहेंगे स्वभाव में भी स्वार्थ अधिक रहेगा इसके कारण घर एवं कार्य क्षेत्र पर तीखी बहस हो सकती है। घर में अनावश्यक खर्च बढ़ने से भी विवाद बनेगा। अनैतिक तरीको से धन कमाने के विचार मन में रहेंगे परन्तु इससे दूर ही रहे आज सामाजिक क्षेत्र पर मान हानि भी हो सकती है। प्रेम-प्रसंगों के संबंधो में शक विवाद का कारण बन सकता है। विरोधियो के आगे लाचार अनुभव करेंगे। गर्म सर्द की शिकायत होने की संभावना है। ठंडी वस्तुओ से दूर ही रहे।

रक्षाबंधन पर्व पर राशि अनुसार बांधे रक्षासूत्र और जाने शुभ मुहूर्त

राखी बांधने का मुहूर्त

✍🏻 रक्षाबंधन प्रात: ०६ बजकर १५ मिनट से प्रात: १० बजकर ३३ मिनट तक शोभन योग रहेगा, धनिष्ठा नक्षत्र शाम को करीब ०७ बजकर ३९ मिनट तक रहेगा, २२ अगस्त २०२१ को दोपहर ०१ बजकर ४२ मिनट से शाम ०४ बजकर १८ मिनट तक, राखी बांधना सबसे शुभ रहेगा।

रक्षाबंधन तिथि- रविवार २२ अगस्त २०२१

पूर्णिमा तिथि – २१ अगस्त शाम ०३.४५ बजे से शुरू, २२ अगस्त में शाम ०५.५८ बजे समापन।

शुभ मुहूर्त २२ अगस्त में सुबह ०५.५० बजे से शाम ०६.०३ बजे तक.

राखी के लिए दोपहर का समय- ०१.४४ बजे से ०४.०३ बजे तक

अभिजीत मुहूर्त-दोपहर १२.०४ बजे से १२.५८ बजे तक।

चौघडिया अनुसार राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

प्रात: ०९:०० से १०:३० तक लाभ
दिन १०:३० से १२:०० तक अमृत
दिन ०१:३० से ०३:०० तक शुभ

राशि अनुसार बांधे रक्षासूत्र

१- मेष राशि
आपके भाई की राशि मेष है उन्हे लाल रँग की राखी बांधें और मिठाई में मालपुए खिलाएं, ऐसा करने से भाई को मानसिक शांति मिलेगी।

२- वृषभ राशि
आपके भाई की राशि वृषण है उन्हे सफेद रेशमी डोरी वाली राखी बांधें और रसमलाई मिठाई ही खिलाएं, ऐसा करने से नौकरी व्यापार में लाभ मिलेगा।

३- मिथुन राशि
आपके भाई की राशि मिथुन है, उन्हें हरे रँग वाली राखी बांधें और हरी बर्फी या गुलाब जामुन मिठाई खिलाएं, ऐसे करने से सामाजिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी, विचार शक्ति बढ़ेगी।

४- कर्क राशि
आपके भाई की राशि कर्क है तो उन्हें इस साल राखी के त्योहार पर अपने भाई की कलाई पर सफ़ेद रेशम वाली राखी बांधें, मिठाई में कलाकंद या बादाम कतली खिलाएं, ऐसे करने से मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी भावनात्मक रिश्ते मजबूत होंगे।

५- सिंह राशि
आपके भाई की सिंह उन्हें ऑरेंज राखी बांधें और मिठाई में घेवर मिठाई या बलुशाई खिलाएं, इससे शिक्षा के क्षेत्र में सफतला प्राप्त होगी और कार्य में लाभ प्राप्त होगा।

६- कन्या राशि
अगर आपके भाई की राशि कन्या है तो उन्हें गणेशजी के प्रतीक वाली राखी बांधें और मोतीचूर के लड्डू खिलाएं, इससे वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और अच्छा शुभ परिणाम मिलेगा।

७- तुला राशि
आपके भाई की राशि तुला है तो उन्हें रेशमी हल्के गुलाबी डोरे वाली राखी बांधें, मिठाई में उन्हें कजुकतली या मावा बर्फी मिठाई खिलाएं, ऐसे करने से व्यवसाय की चिंता दूर होगी और स्थिति सामान्य बनी रहेगी कार्य शक्ति बढ़ेगी।

८- वृश्चिक राशि
आपके भाई की राशि वृश्चिक हे तो उन्हें चमकीला लाल रँग वाली राखी बांधें, मिठाई में उन्हें पंचमेवा बर्फी या अंजीर कतली मिठाई खिलाएं, ऐसे करने से उनके क्रोध व रोग से आराम मिलेगा।

९- धनु राशि
आपके भाई धनु राशि है तो उन्हें पीले रक्षासूत्र वाली राखी बांधें, मिठाई में उन्हें बेसन चक्की या जलेबी मिठाई खिलाएं, ऐसे करने से नौकरी व्यापार की बाधा दूर होगी।

१०- मकर राशि
आपके भाई की राशि मकर है तो
उन्हें परपल रक्षासुत्र वाली राखी बांधें, मिठाई में उन्हें काला गुलाब जामुन मिठाई खिलाएं, ऐसे करने से जीवन की सभी बाधा दूर होगी।

११- कुम्भ राशि
आपके भाई की राशि कुम्भ है तो उन्हें नीले धागे वाली राखी बांधें, मिठाई में उन्हें सोहन हलवा या सोहन पपड़ी मिठाई खिलाएं, ऐसे करने सेउ नको धन सम्पति लाभ होगा।

१२- मीन राशि
आपके भाई की राशि मीन है तो उन्हें पीले रक्षासुत्र वाली राखी बांधें, मिठाई में उन्हें केसर बाटी मिठाई खिलाएं, ऐसे करने से मन होगा।

रक्षाबंधन के मंत्र

येन बद्धो बलिराजा,
दानवेन्द्रो महाबलः
तेनत्वाम प्रति बद्धनामि रक्षे, माचल-माचलः।।
✍🏻
प न पा सृजन

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button