टेलेंट सर्च आयोजन का एसपी-एसडीएम किया ने शहपुरा मैं किया शुभारंभ…
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बच्चों के पंसदीदा खेल के लिए चैलेंज खेल प्रतियोगिता का आयोजन रानी विरांगना दुर्गावती स्टेडियम ग्राउण्ड में आयोजित की जा रही है। उक्त आयोजन का शुभारंभ एसपी अमित सिंह व एसडीएम काजल जावला के द्वारा किया गया ,आयोजन मैं 100, 200, 400 मीटर की दौड़, भाला फेंक, कबड्डी, खोखो आदि की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में मेहंदवानी, शाहपुरा के 300 स्कूली छात्र छात्राएं अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर रहे है। प्रतियोगिता से जो अच्छे खेल का प्रदर्शन करेगा , उसे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित किया जएगा एवं पुरस्कृत किया जाएगा।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार