राजेश ठाकुर डिण्डोरी। आदिवासी बहुल जिला डिंडोरी से लगे हुए ग्राम पंचायत मुड़िया कला में बीते15 दिनों से नल जल योजना बंद पड़ी हुई है, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पी.एच.ई.) में बैठे आला अधिकारी नहीं ले रहे हैं कोई संज्ञान, स्थानीय नागरिक जियालाल झारिया के द्वारा बताया गया, कि हमारी ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री पेयजल योजना के तहत सन 2018 में नल जल योजना की स्वीकृति हुई थी, जिसकी लागत राशि लगभग 67,00000 रुपए थी ,जिसका टेंडर गुजरात के एक ठेकेदार को दिया गया था, जो ठेकेदार मनमानी पूर्वक काम करते हुए घटिया किस्म के पाइप लाइनों को बिछा दिया, साथ ही सस्ते किस्म की पंप को बोरवेल में डाल दिया गया ,जो आए दिन किसी न किसी कारण खराब हो जाता है, जगह जगह पर पाइप लाइन फूट जाती है, जिससे हम ग्रामीणों को महीने में 8 से 10 दिन ही पानी मिल पाता है, बाकी बचे दिनों में मरम्मत का कार्य ही चलता रहता है, विभाग में इसकी शिकायत हम लोगों के द्वारा बार-बार की जाती रही है ,लेकिन विभाग के द्वारा कोई स्थाई समाधान आज तक नहीं निकाला गया, जिसका कारण यह है, कि हम लोगों को कुएं ,तालाब झीरिया, का बरसाती पानी पीना पड़ रहा है, जिससे हमारे परिवार के बच्चों , बूढ़ों की सेहत पर घातक असर पड़ रहा है, और गांव के हर एक परिवार में कोई ना कोई बीमार पड़ रहा है, गांव की कुछ महिलाओं के द्वारा बताया गया, कि नल जल योजना बंद पड़ी रहने के कारण हम लोगों को पीने के पानी के लिए बरसाती गंदे पानी का उपयोग करना पड़ रहा है ,ग्रामीण महिलाओं का कहना है ,कि हम लोगों के द्वारा 181 में भी फोन लगाया गया, लेकिन विभाग के द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जाती है, जिससे ठेकेदार के हौसले बुलंदी पर है ,ग्रामीणों का कहना है, कि अगर इस निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच हो जाए, तो लाखों रुपयों का घोटाला सामने आ सकता है।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार