प्रदेश

भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व मे जगह जगह अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम का हुआ भव्य स्वागत

भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व मे जगह जगह अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम का हुआ भव्य स्वागत

डिण्डौरीः- भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भांवर ने प्रदेश कार्यकारिणी घोषित किया है जिसमे प्रदेश महामंत्री डिण्डौरी जिले से युवा आदिवासी नेता पंकज सिंह तेकाम को बनाया गया है। इसी तारतम्य मे उनका डिण्डौरी जिले मे स्वागत समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे स्वागत कार्यक्रम शहपुरा के बरखेड़ा आश्रम से शुरू हुआ जहॉ हर जगह कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका फुलमाला से स्वागत किया गया। वहीं शहपुरा नगर पहुॅचते ही मण्डल शहपुरा के मण्डल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा के साथ सभी पदाधिकारियों के द्वारा आतिशबाजी कर फूलमाला से उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत की कड़ी मे आगे शाहपुर मे मण्डल अध्यक्ष सुशील राय के नेतृत्व मे जिला उपाध्यक्ष मनोहरसिंह ठाकुर, जिला मंत्री अनुराग गुप्ता एवं राकेश परस्ते सहित कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। तत्पश्चात मॉ नर्मदा तट जोगीटिकारिया पहुॅचकर मॉ नर्मदा जी के दर्शन कर पूजन अर्चन किया। भव्य काफिला आगे बढते हुए हुण्डई एंजेसी के पास विजय अवधिया एवं प्रवीण शर्मा, हनी टायर्स मे हैदर खान एवं उनके सहयोगी द्वारा कॉलेज तिराहा मे मण्डल मेंहदवानी के द्वारा उनका स्वागत किया गया वाहनो का काफिला आगे बढ़ता हुआ पुराना नाका पहुॅचा जहॉ अजजा मोर्चा के द्वारा भागीरथ उरैती, शैलेन्द्र ठाकुर द्वारा उनका स्वागत किया गया साथ ही अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष शेख नबाव मंसूरी व उनकी टीम ने उनका स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष के निज निवास पर अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम का स्वागत भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत एवं माइक्रोटेक संचालक के.एस. राजपूत के साथ गौरव राजपूत सहित सभी सभी छात्र-छात्राओं के द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। भवानी चौक मे महिला मोर्चा के जिला महामंत्री एवं पार्षद कुवरिया मरावी एवं उनकी टीम ने स्वागत किया। मण्डल अमरपुर ने एम.पी.व्ही. तिराहा के सामने स्वागत किया। वही काफिला आगे यातायात तिराहा मे अजा मोर्चा के अध्यक्ष पी.डी. वछलहा, परसराम नागेश एवं उनकी मोर्चा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील जैन ने अपने निवास के सामने उनका स्वागत किया गया। स्वागत काफिला आगे बढ़ता हुआ अवंती बाई चौक मे युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनीष शर्मा, हर्षवर्धन कटारे सहित सभी पदाधिकारियो ने उनका स्वागत किया। दीनदयाल मार्केट मे महिला मोर्चा अध्यक्ष सपना जैन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशीला मार्को, जिला मंत्री कीर्ति गुप्ता नरवदिया मरकाम,सहित महिला कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया। नीलम होटल मे अभिषेक शर्मा, पवन शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर तिवारी एवं पूर्व जिलामहामंत्री सुरेन्द्र दुबे, मानबहादुर ठाकुर, सुदील बरमैया कान्हा शर्मा, अमित जैन, विवेक सिंह श्रीकांत वर्मा, ने फूलमाला से उनका स्वागत किया। वही भारत माता चौक मे नगर परिषद द्वारा महेश पाराशर की अगुआई मे पंकज सिंह तेकाम का स्वागत किया गया। भव्य काफिला आगे बढ़ते हुए ढ़ोल बाजे के साथ जगदम्बा मंदिर के सामने भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश छावड़ा के नेतृत्व मे स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी कार्यकर्ताओ ने फूलमाला से उनका भव्य स्वागत किया गया। वहीं आशुतोष गुप्ता के घर के सामने मण्डल बजाग द्वारा मण्डल अध्यक्ष अश्वनी चौरसिया एवं उनकी पूरी टीम द्वारा स्वागत किया गया साथ ही मण्डल करंजिया ने कलेक्ट्रेड तिराहा मे मण्डल अध्यक्ष राजकुमार मोगरे एवं उनकी पूरी टीम के द्वारा स्वागत किया गया। वही मण्डल समनापुर ने कंपनी चौक तिराहा मे हेमसिंह राजपूत की अगुआई मे पूरे पदाधिकारियो ने स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम आगे बढ़ते हुए भाजपा कार्यालय पहुॅचा जहॉ मण्डल डिण्डौरी के अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह ठाकुर एवं उनके पदाधिकारियो के द्वारा कार्यालय के सामने आतिशबाजी कर भव्य फूलमाला के साथ उनका स्वागत किया। कार्यालय मे कार्यक्रम के शुरूआत मे भारतमाता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तेलीय चित्र पर तिलक वंदन, दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते एवं नवनियुक्त अजजा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम को शॉल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया साथ ही भाजपा के सभी पदाधिकारियो ने क्रमशः उनका स्वागत किया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने स्वागत उद्बोधन मे कहा कि कहा कि यह हमारे लिए गौरव का विषय है कि हमारे आदिवासी बाहुल्य जिले से प्रदेश मे अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम को नियुक्त किया गया है जिससे स्पष्ट है कि भाजपा मे कार्य करने वाले कार्यकर्ताओ की पहचान हमेशा होती है। एवं उनके कार्यो के अनुरूप उन्हे दायित्व मिलता है। आगे उन्होने कहा कि 30 अप्रेल को म.प्र. संगठन के शिल्पी कुशाभारू ठाकरे जी की जयंती हर बूथ स्तर तक मनाया जाना है। साथ ही कोरोना काल की तीसरी लहर से बचने के लिए जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करे एवं बिना मॉस्क के घर से बाहर न निकले। तत्पश्चात् कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए पंकज सिंह तेकाम ने कहा कि जिस प्रकार से जगह जगह पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया है मै उनका आभारी हूॅ। साथ ही मुझ जैसे आदिवासी छोटे से छोटे कार्यकर्ता की पहचान भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने किया है और यह भाजपा मे ही संभव है। मै प्रदेश नेतृत्व का आभारी हूॅ हम सब भाजपा संगठन के कार्यकर्ता है भाजपा संगठन मे सभी एक समान है। हमे गर्व है कि हम सब भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता है। हम सभी पार्टी के पितृपुरूष पं. दीनदयाल जी के चरैवेती के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ना है, और निरंतर कार्य करते रहना है। केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने कहा कि हम सभी को भाजपा की विचारधारा को जन जन तक पहुॅचाने का कार्य करना है जिस प्रकार से भाजपा के केन्द्र व राज्य सरकार ने विगत सात बर्षो मे जो विकास किया है वह कांग्रेस ने 70 साल के इतिहास मे कभी नही किया। हमारी सरकार ने अंतिम पंक्ति मे खड़े व्यक्ति का विकास ही हमारा मूल मंत्र है। कोरोना काल मे भाजपा की सरकार एवं संगठन के द्वारा दिन रात एक कर पूर्ण समर्पण के साथ जनता की सेवा की है। मंच का संचालन जिला महामंत्री अवधराज बिलैया एवं आभार सहमीडिया प्रभारी महेशसिंह धूमकेती ने व्यक्त किया। इस दौरान मंचासीन भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाशचंद जैन, वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया, के.के. सोनी, बंसत गुप्ता, कमल अग्रवाल, पूर्व जिलाउपाध्यक्ष सरमनसिंह ठाकुर, पूर्व जिलामहामंत्री जयसिंह मरावी, पूर्व जिलामहामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी राजेन्द्र पाठक, जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष सुशीला मार्को, इन्द्रावती धुर्वे, महेश पाराशर, मनोहर सिंह ठाकुर, मनोहर सोनी, प्रीतम मरावी, जिला मंत्री सपना जैन, कीर्ति गुप्ता, अनुराग गुप्ता, राजेन्द्र दुबे, मनका वनवासी, कोषाध्यक्ष नीरज शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मनीष नायक, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, सहमीडिया प्रभारी राजेश्वर साहू, महेश धुमकेती, सहकार्यालय मंत्री पुनीत जैन, सोशल मीडिया सहप्रभारी आशीष वैश्य, अरविंद तिवारी, ओमप्रकाश ठाकुर जनपद अध्यक्ष थानी सिंह धुर्वे, संतोष साहू, मण्डल अध्यक्षगण लक्ष्मणसिंह ठाकुर, सुशील राय, कृष्णकुमार मिश्रा, हेमसिंह राजपूत, राजकुमार मोंगरे, घनश्याम कछवाहा, वीरेन्द्र साहू, रामानुज राव, अनिल साहू, भारत राजपूत, जयसिंह सरैया, प्रमोद साहू, जगदीश धुर्वे, ब्रजमोहन परस्ते, सुदामा बर्मन, आकाश नामदेव, सुदील बरमैया, गणेश चौहान, रामलाल रजक, रामगोपाल साहू, ओमप्रकाश साहू, घनश्याम साहू, पुरूषोत्तम विश्वकर्मा, मोहन सिंह ठाकुर, कुवरिया मरावी, नरवदिया मरकाम, शशि शाह कुशराम, आशीष सोनी, नंदकिशोर उचेहरा, कुंजन नंदेहा, अविनाश छावड़ा, हर्षवर्धन कटारे, राकेश परस्ते, राजेन्द्र परमार, तोषी श्रीवास्तव पीताम्बर पाराशर, परसराम पाराशर, ऋतुराज टांडिया, प्रकाश जैतवार, यशवंत तोमर, प्रशांत सोनी, शैलेश पाराशर सरमन ठाकुर, तरूण ठाकुर, धर्मेन्द्र जैतवार, शिवम चौहान, राजेन्द्र ठाकुर, गजेन्द्र सिंह करचाम, प्रेमसिंह धुर्वे, अवधेश नागेश, माधव तेकाम, तानसिंह ठाकुर, स्वपनिल छैतीजा, मानसिंह परमार, गामू सिंह परमार, अशोक संत, उजियार सिंह धुर्वे, अशोक सरैया, योगेश सरैया, तीरथ मूलचंदानी, नितिन राय, प्रेमलाल यादव, उमेश खाण्डे, सत्यम पाठक, विक्रम परिहार, रमेशचंद राठौर, आशीष कोतू, बाबूराम वनवासी, परसराम नागेश, अवधेश नागेश, राहूल रैकवार, राहुल पाण्डेय, गौतम पेन्द्रो, राजेश यादव, राजेन्द्र यादव, बाबूराम परमार, मनमोहन सिंह, कामता ठाकुर, सहित समस्त भाजपा कार्यकर्तागण मोजूद रहे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button