जदयू जिलाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक से की सौजन्य भेंट
डिण्डोरी। जदयू जिलाध्यक्ष दिनेश अवधिया और मीडिया प्रभारी नीरज श्रीवास्तव ने नवागत पुलिस अधीक्षक अमित सिंह से सौजन्य भेंट की, जिलाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक से चर्चा के दौरान जिले में ह्यूमन ट्रैफिकिंग, अवैध व्यापार सहित अन्य विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि जिले में बड़ी संख्या में अन्य प्रदेशों से बड़ी संख्या में लोग आकर रहते हैं और साल भर व्यवसाय बदलकर यहीं रहते हैं कुछ मामलों में इनकी संलिप्तता रही है उन्होंने कहा कि जिले में जो भी बाहरी व्यवसायी हैं उन्हें नियमानुसार पुलिस को सूचना दे यहां काम करना चाहिए किसी वारदात में शामिल होने पर इनकी पतासाजी में परेशानी होती है।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार