प्रदेश
कार्यालय में हुआ विवाद, तो अनशन में बैठ गए बाबू …

शहपुरा- विद्युत विभाग कार्यालय में गुरुवार की सुबह एक विद्युत उपभोक्ता के बकाया बिल के भुगतान को लेकर विभाग के कार्यालय सहायक श्रेणी 3 केदार सिंह बघेल एवं आऊटसोर्स कर्मचारी ऑपरेटर स्नेह अग्रवाल के बीच मारपीट व गाली गलौज की घटना कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों के सामने घटना घटित हो गई जिसके बाद विभाग के कार्यालय सहायक केदार सिंह द्वारा कार्यलय के गेट के पास ही जमीन में बैठकर गांधी वादी तरीके से अनशन करते हुए मारपीट की घटना पर वरिष्ठ अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहा है,वहीं जब मामले में विभाग के सहायक अभियंता शशांक चौरसिया से जानकारी चाही गई तो गोलमोल जबाब देते नजर आए।
