प्रदेश

जनपद पंचायत शहपुरा के सहायक लेखा अधिकारी ओपी नामदेव को सेवानिवृत्त होने पर दी गई भावभीनी विदाई…

जनपद पंचायत शहपुरा के सहायक लेखा अधिकारी ओमप्रकाश नामदेव के सेवानिवृत्त होने पर जनपद पंचायत के अधिकारी व कर्मचारियों ने आज सोमवार के दिन भावभीनी विदाई दी है प्राप्त जानकारी के मुताबित श्री नामदेव जनपद पंचायत शहपुरा में अपने 34 वर्ष के कार्यकाल में निर्विवादित सेवा का अवसर दिया है,श्री नामदेव ने अपने वक्तव्य में भावुक हो गए और कहा कि आगामी समय मे मेरी आवश्यकता होगी तो में निश्चित ही अपने सेवा का अवसर दूंगा वही सेवा निवृत्त होने पर जनपद पंचायत के सीईओ ने उन्हें पीपीओ प्रपत्र भी प्रदान किया है विदाई समारोह कार्यक्रम के दौरान उनके परिजन समेत जनपद पंचायत के सीईओ राजीव तिवारी,करकेली जनपद के सीईओ के.के. रैकवार,पंचायत इंस्पेक्टर राजकुमार मरावी, सहायक यंत्री अमरशाय राम,मनरेगा अधिकारी राममिलन रावत, विपिन सोनी,संजय नामदेव,अल्पना यादव,दिगम्बर साहू, उपयंत्री आरपी ब्रम्हे,हितेश पारधी,राजेश कुठार,सौरभ परोहा,समेत समस्त पंचायत समन्वयक अधिकारी, सचिव,रोजगार सहायक व जनपद क्षेत्र के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button