शहपुरा-गत कुछ दिनों से नगर के वार्ड क्रमांक एक में मुख्यमंत्री के पद नाम से संचालित योजना के तहत बन रही सड़क में गंभीर लापरवाही बरतने की शिकायत सामने आ रही थी मामला सामने आने के बाद एस डीएम ने मौके पर पहुंच उपयंत्री को फटकार भी लगाई थी परंतु तमाम नियम कायदों को दरकिनार कर उपयंत्री आशुतोष सिंह द्वारा निर्माण कार्य में लापरवाही बरतना जारी रहा जिसके बाद मिली जानकारी अनुसार उपयंत्री आशुतोष सिंह को उपरोक्त कार्य की तकनीकी देखरेख से हटा दिया गया है उनके स्थान पर मंडला में पदस्थ उपयंत्री प्रवीण ठाकुर को उपरोक्त कार्य की तकनीकी देखरेख की जवाबदारी अधीक्षण यंत्री द्वारा दी गई है।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार