प्रदेश

परिवहन प्रकोष्ठ कांग्रेस जिलाध्यक्ष का जिला कांग्रेस सहायता केंद्र में किया गया स्वागत
-शरद परिहार की नियुक्ति से हर्ष
डिंडोरी-मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री के निर्देश पर मध्य प्रदेश कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरिंदर सिंह पांधे ने जिले के युवा नेता शरद परिहार को जिला कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, जिला महामंत्री बृजेंद्र दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, जिला महामंत्री अकील अहमद सिद्दीकी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिवराज सिंह ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि गिरवर सिंह मलगाम, कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव सुरेंद्र सरैया, ए ए कुरेशी, सहायता केंद्र प्रभारी विजय दाहिया, रोहित बर्मन ने शरद परिहार नव नियुक्त अध्यक्ष जिला कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ का स्वागत सूत की माला पहनाकर किया। शरद परिहार की नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने कहा कि शरद परिहार की नियुक्ति से कांग्रेस संगठन मजबूत होगा, वाहन मालिकों को हो रही असुविधा से निजात दिलाने में परिवहन प्रकोष्ठ संगठन महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा।

ज़िलाध्यक्ष का स्वागत करते कांग्रेस पदाधिकारी

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button