प्रदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे ने हितग्राहियों को वाहन प्रदान कर हरी झंडी दिखाई….

डिण्डोरी। मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना अंतर्गत जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे ने हितग्राहियो को वाहन प्रदान कर वाहनों को हरी झण्डी दिखायी, गौरतलब है कि मध्यप्रदेश सरकार ने ग्रामीणों को राशन दिए जाने के लिए गांव में ही राशन उपलब्ध कराने की योजना तैयार की है जिसके तहत आदिवासी युवाओं को वाहन प्रदाय कर उन्हें भी रोजगार दिया जा रहा है, अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे ने वाहन प्रदाय के दौरान हितग्राहियो को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र की सरकार की अनूठी पहल के तहत रोजगार प्रदाय करने की अनूठी पहल की है योजना से दोहरा लाभ होगा पहला तो ग्रामीणों को राशन के लिए दूसरे गांव नही जाना पड़ेगा इसके साथ ही बेरोजगार युवाओं को वाहन उपलब्ध करा उन्हें रोजगार भी दिया जा रहा है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button