प्रदेश

जिले को गौरवान्वित करने वाली विभूतियाँ हुई सम्मानित… धुरकुटा में राष्ट्रीय जनजातीय गौरव सम्मान महोत्सव का आयोजन पूर्व केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे की अगुवाई में हुआ कार्यक्रम…

डिण्डोरी। अपनी कला का राष्ट्रीय स्तर पर लोहा मनवाने वाले पद्मश्री भज्जू श्याम, 2022 के लिए नामित अर्जुन सिंह धुर्वे और दुर्गा बाई व्याम का अभूतपूर्व स्वागत आयोजन धुरकुटा में आयोजित किया गया, इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए पूरे वनांचल में उत्साह रहा लगभग दो दर्जन नर्तक दल इन विभूतियों का सम्मान करने पहुंची और पूरे गांव में गाजे बाजे के साथ ही अपने पारम्परिक लोक नृत्यों के साथ सभी को मंच पर लाया गया।
पूर्व केबिनेट मंत्री की मेहनत
पूर्व केबिनेट मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने सभी विभूतियों के सम्मान आयोजन की तैयारी में पिछले एक पखवाड़े से बैगा चक में डेरा डाले रहे औऱ इस आयोजन को भव्य रूप प्रदान किया, उन्होंने क्षेत्र के सभी नर्तक दलों को महोत्सव के लिए आमंत्रित किया और एक मंच पर जनजातीय नृत्यों की प्रस्तुति कराई।
तीनो विभूतियों का हुआ सम्मान
स्वागत समारोह में सबसे पहले पद्मश्री भज्जू सिंह श्याम के साथ इस वर्ष के लिए नामित अर्जुन सिंह और दुर्गा बाई व्याम को पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुवें सहित जनपद अध्यक्ष रुदेश परस्ते, पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, डॉ विजय चौरसिया, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय साहू, दशरथ सिंह राठौर, आकाश नामदेव, कीर्ति गुप्ता, स्नेहलता ठाकुर, शक्ति परस्ते, अभय परस्ते, उजियार सिंह, कमलेश पटेरिया सहित बड़ी संख्या में लोगों ने स्वागत किया। तीनो विभूतियों का शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया।
जनजातीय कला का सम्मान भाजपा की सोच का नतीजा
मंच से आयोजन को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे ने कहा कि आज हमारे बीच के कलाकार जो वनांचल में रहते हैं उनका सम्मान किया जा रहा है पद्म पुरुष्कार गौरव के पुरुष्कार होते हैं पहले कांग्रेस के शासनकाल में दूरस्थ इलाकों की प्रतिभाओं को नजरअंदाज किया जाता था लेकिन मोदीजी ने वास्तविक हक़दारों को पुरुष्कार देने की पहल की है इसके साथ ही इस बैगाचक क्षेत्र में विकास के नए आयाम मोदीजी और शिवराज जी की वृहद सोच का नतीजा है। यहां कभी सड़कें, पुल-पुलिया नही थी जो भी विकास है वह भाजपा की देन है। कांग्रेस ने हमेशा आपको छला है। आज महत्वपूर्ण दिन है जब हम विभूतियों को सम्मानित कर रहे हैं यह किसी व्यक्ति का नही हमारे समाज का सम्मान है हमारी कला का सम्मान है हम सबका सम्मान है जिसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आभारी हैं।
र्तक दलों का सम्मान
कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने आए नर्तक दलों का सम्मान किया गया, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे, ओमप्रकाश धुर्वे, कमलेश पटेरिया सहित अन्य लोगों ने प्रस्तुतियों पर पारितोषिक प्रदान कर सम्मान दिया।
मांदर बजाकर थिरके ओमप्रकाश धुर्वे
कार्यक्रम के दौरान खुद को मांदर बजाने से ओमप्रकाश धुर्वे नही रोक पाए और नर्तक दलों के साथ मांदर बजा कर खुद ही नाचने लगे। इस दौरान पूरा सभा स्थल ताली की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button