प्रदेश
समर्थ सदगुरु भैया जी सरकार की उपस्थिति में खेरमाता मंदिर निर्माण की आज रखी जावेगी आधारशिला

शहपुरा- नगर के सबसे प्राचीन देवालय खेरमाता मंदिर में जन आपेक्षा के अनुसार नगर की जनता की मांग अनुसार नगर परिषद् शहपुरा द्वारा स्वीकृत कर 17 लाख रुपये की लागत से भव्य खेरमाता मंदिर निर्माण की आधारशिला भूमिपूजन आज 10बजे प्रात श्रीराम मंदिर से कलश यात्रा निकाल किया जावेगा।वही कलश यात्रा के नगर भ्रमण के बाद खेरमाता मंदिर पहुंचने पर दोपहर एक बजे उपस्थित आचार्यों के द्वारा वैदिक मंत्रोंचार्य के साथ भूमिपूजन होगा,कार्यक्रम में राजेश गुप्ता अध्यक्ष नगर परिषद् शहपुरा की अध्यक्षता में एवं पूर्व अध्यक्ष जगन्नाथ वनवासी, सुश्री रूपा उरैती,रघुवर अवधिया,नीना श्रीवास्तव,अनूप गुप्ता उपाध्यक्ष नगर परिषद् शहपुरा सहित पार्षद राजेश पाल, सुनीता तिवारी,दीपा साहू, हारून मंसूरी, राजेश चौधरी, अनीता कछवाहा, मधु वनवासी, वंदना सोनी, गिरिजा कारपेंटर, अशोक पाठक, अवधसिंह ठाकुर, सावित्री यादव, रामजी गुप्ता, अशोक बनवासी के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न होगा।
समिति ने सभी धर्मप्रेमी बन्धुओं से विनम्र आग्रह किया है कि नगर के बहुप्रतीक्षित मंदिर निर्माण कार्य में उपस्थित हो सहभागी बने।
