अभाविप डिंडोरी के द्वारा 17 वर्षीय छात्रा लावण्या को न्याय दिलाने हेतु तमिलनाडु सरकार का किया गया पुतला दहन।
तमिलनाडु के तंजावुर जिले केसेक्रेड हार्ट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की 17 वर्षीय छात्रा बहन लावण्या को मिशनरी स्कूल के कर्मचारियों की ननों द्वारा धर्म परिवर्तन एवं उत्पीड़न और यातना के कारण आत्महत्या कर ली छात्रा बहन लावण्या के मृत्यु को एक महीना पूरे होने के बाद भी अभी तक लावण्या को न्याय नही मिल पाया है । तमिलनाडु सरकार का रवैया इस मामले में शुरूआत से ही असंवेदनशीलता भरा रहा है। जब यह पूरा मामला अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उनके प्रतिनिधिमंडल को पता चला तब जब उन्होंने बहन लावण्या को न्याय दिलाने हेतु बात रखी तब तमिलनाडु के वर्तमान स्टालिन सरकार ने अभाविप की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी जी और 31 अन्य कार्यकर्ताओं को भी झूठे केसों में फंसाकर जेल में रखा हुआ है। लावण्या को शीघ्र न्याय दिलाने और अभाविप कार्यकर्ताओं को जल्द रिहा करने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाकोशल प्रांत अधिवेशन में तय स्वरुप के साथ 21 फरवरी 2022को तमिल नाडु सरकार के विरोध में विद्यार्थी परिषद महाकोशल प्रांत के समस्त जिला में प्रर्दशन किया गया।इसी तारतम्य में इकाई डिंडोरी के कार्यकर्ताओं के द्वारा शासकीय चंद्र विजय महाविद्यालय के सामने चौराहे पर धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन कर तमिलनाडु सरकार का विरोध प्रदर्शन किया गया। एवं बहन लावण्या को न्याय दिलाने हेतु मांग की गई।देश भर में हो रहे आंदोलन, धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन को देखते हुए तमिलनाडु की वर्तमान सरकार ने डर की वजह से राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री निधि त्रिपाठी एवं उनके प्रतिनिधिमंडल को रिहा किया गया। धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन के दौरान जिला संयोजक सत्यम मानिकपुरी, भाग संयोजिका निदा खान, जिला एस एफ डी प्रमुख लक्ष्मण सिंह चंदेल, निरूपा मरकाम, प्रेमलता मरावी, प्रियंका उइकेय, महालक्ष्मी, शैली चंदेल, शिखा, काजल, मीना मरावी, रिया परस्ते, रश्मि मार्को, कुलदीप तेकाम दीपक झारिया , प्रियांश दुबे ,जतिन साहू, मधुसूदन सोनी अंकुश नंदेहा ,ओम साहू एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार