प्रदेश
समस्याओं का निराकरण गांव स्तर पर हो- ज्योति प्रकाश धुर्वे

डिण्डोरी। जिले के कंचनपुर गांव में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे पहुंची और ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुईं, ज्योति प्रकाश धुर्वे ने इस अवसर पर ग्रामीणों से कहा कि उनके गांव वह पहुंची हैं ताकि समस्याओं का समाधान गांव स्तर पर ही हो सके इसके लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी भी आये हैं, ग्रामीणों को जिला मुख्यालय या जनपद मुख्यालय न आना पड़े और उनकी समस्याओं का समाधान यही हो जाए इसलिए अलग अलग गाँवों में चौपाल लगाए जा रहे हैं आपकी ऐसी समस्यायें जिनका निदान जिला स्तर पर हो सकता है उनका निराकरण किया जाएगा, इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे के साथ पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह राठौर व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
