प्रदेश

दो बाईक की आपस में टक्कर दो की मौत दो घायल…. शहडोल -रायपुर हाईवे की घटना, एक हफ्ते में दूसरा एक्सीडेंट


थाना क्षेत्र बजाग अंतर्गत ग्राम भिलखी मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ बार्डर पर तेज रफ्तार दो बाईक के आपसी भिड़ंत होने से एक बाईक के दो लोग से दो घायल तथा एक बाईक के दो लोगों की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई है। जिसकी सूचना 108 को देने के बाद कबीरधाम जिले की कुकदुर की एम्बूलैंस CG 04 MZ 1853 की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग पहुंचाया गया। घायल मरीजों में सोनू ध्रुव पिता इतवार सिंह 30 एवं उनकी पत्नी प्रतिमा ध्रुव पति सोनू 28 जाति गौड़ ग्राम औरैहा थाना लोरमी जिला मुंगेली सीजी के निवासी हैं जिसमें सोनू को पैर के घुटने पर एवं हाथ के कोहली के पास चोट आई है। जबकि उनकी पत्नी प्रतिमा को सिर पर चोट आई है घटना दो बाइकों के अत्यधिक स्पीड में चलने में टकराने से हुई जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजार में इलाज करा कर जिला चिकित्सालय डिंडोरी के लिए रेफर कर दिया गया है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button