शहपुरा:राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल एवं जिला शिक्षा केंद्र डिंडोरी के निर्देशन में शाला प्रबंधन समिति का गठन किया गया है जो वर्ष 2021 से 2023 तक 3 वर्ष कार्यरत रहेगी जन शिक्षक अश्विनी कुमार साहू ने बताया कि डी पीसी सर राघवेन्द्र मिश्र जिला परियोजना अकादमिक समन्वयक शशिभूषण बघेल एवं डीआरजी आनंद दुबे रईस जैदी दीपेंद्र चौहान मदन सोनवानी बी ए सी द्वारा जिले के समस्त जनशिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया जनशिक्षक अपने जनशिक्षा केंद्र के समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के शाला प्रभारियों को शाला प्रबंधन समिति के समस्त सदस्यों के प्रशिक्षण हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन करेंगे इसी क्रम में जन शिक्षा केंद्र शहपुरा में उक्त महत्वपूर्ण प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें प्रातः 9:30 से 10:00 बजे तक पंजीयन के पश्चात प्रतिभागियों का स्वागत एवं प्रशिक्षण के उद्देश साझा किए गए प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में प्रतिभागियों का परिचय द्वितीय सत्र में एसएमसी फिल्म एक दिखाकर संवाद किया गया तृतीय सत्र में शाला प्रबंधन में बालकों की भागीदारी पर संवाद किया गया सत्र 4 में आईवीआरएस नंबर 8604860485 का उपयोग के द्वारा फोन एक जानकारी अनेक के बारे में बताया गया जिसमें शाला प्रबंधन समिति के दायित्व माता-पिता या अभिभावक के दायित्व बच्चे ने स्कूल में क्या सीखा की जानकारी आदान प्रदान की जा सकेगी एवं उपयोगिता के बारे में बताया गया सत्र 5 में बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए जरूरी तत्व पर संवाद किया गया लंच भोजन अवकाश के पश्चात सत्र 6 में एसएमसी फिल्म सफल बैठक सफल एसएमसी दिखाकर संवाद किया गया सत्रांत में शपथ ग्रहण कर शाला प्रबंधन समिति कि सक्रिय सहभागिता हेतु प्रशिक्षण के प्रत्येक बिंदु को गंभीरता से समझाने हेतु बताया गया इस अवसर पर बीआरसी जीपी साहू प्रभारी डीके व्यवहार जनशिक्षक अश्वनी साहू अमर उलाडी प्रधानाध्यापक श्री राम साहू आर एस गुरुदेव जे डी हल्दकार डीके मिश्रा शिक्षक ज्ञान परस्ते गोपी मरावी सुतीक्षण दुबे चित्रेश सेन अर्चना नामदेव मांगलिया वरकड़े सविता गुप्ता ललिता मैडम सरिता उइयाम एवं समस्त शाला प्रभारी उपस्थित रहे। संलग्न फोटो
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार