प्रदेश

लगातार हो रही चोरियों में बाल अपचारी शामिल… पुलिस ने चोरों तक पहुंचने में पाई सफलता

डिण्डोरी। जिला मुख्यालय में विगत दिनों लगातार हो रही चोरियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा था, लगातार प्रयासों के बाद पुलिस चोर तक पहुंचने में कामयाब हुई, प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 29.01.2022 को प्रार्थी नरेश चौरसिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरी सब्जी मण्डी डिण्डोरी में पान ठेला है जो दिनांक 20.01.2022 की रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा पान ठेला का ताला तोड़कर 14 डिब्बा लायटर सिगरेट बिडी, नकदी 3000 रूपया कुल कीमती 26,000 रूपया चोरी कर ले गये है। दिनांक 01.02.2022 को श्रीमति चांदनी जैन द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई कि 31.01.22 को रात्रि में किसी अज्ञात चोर के द्वारा दुकान का ताला तोड़कर केनन कंपनी का कैमरा एवं मशीनी उपकरण कुल कीमती 13,000 रूपया चोरी कर ले गये है। प्रार्थी ओमप्रकाश द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि 31.01.22 की रात्रि में किसी अज्ञात चोर के द्वारा दुकान का ताला तोड़कर दो डेल कंपनी का लेपटाप एवं लेपटाप चार्जर कुल कीमती 45,000 रूपया चोरी कर ले गये है। दिनांक 24.02.2022 को प्रार्थी शिव कुमार मानिकपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि मैं जैन पेट्रोल पम्प में काम करता हूं दिनांक 18.01.2022 को अपना लेपटाप एचपी कंपनी का कीमती 25,000 रूपया आफिस में रखकर चला गया था जो किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा आफिस का ताला तोड़कर लेपटाप चोरी कर लिया है, एवं दिनांक 24.02,2022 को प्रार्थी सुभाष यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरी पंजाब नेशनल बैंक डिण्डौरी के पीछे ई पंजीयन की दुकान है, दिनांक 31.01.2022 की रात्रि में किसी अज्ञात चोर द्वारा मेरी दुकान से तौसिया कंपनी का लेपटाप एवं निकोन कंपनी का कैमरा कुल कीमती 17.500 रूपया चोरी कर ले गये है। शहर में लगातार होती चोरियों को दृष्टिगत रखते हुये एवं उक्त वारदातों को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) डिण्डौरी के निर्देशन में अज्ञात चोरों की धर पकड़ एवं चोरी पर अंकुश लगाने हेतु थाना कोतवाली डिण्डौरी से निरी. सी के सिरामे उनि अनुराग जामदार गंगोत्री तुरकर, स.उनि मुकेश बैरागी, रमेश कुडापे, हरीसिह ओयाम चंद्रशेखर चौबे प्रआर के के श्रीवास, हरनाम सिंह, सतीष मिश्रा, आर संदीप साहू विकास सूर्या, सुनील गुर्जर, देवेंद्र पटले, चंद्रभान तेकाम, संतोष, सुनील मरावी, की टीम गठित कर दिनांक 31.01.2022 से लगातार मुखबिर लगाकर कस्बा में गश्त कर अज्ञात चोरों की पता तलास की गई । विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर तीन अपचारीयों (विधी विरुध्द बालक) को हिरासत में लेकर हिकमत अमली से पूछताछ कर अपचारी बालकों के कब्जे से चोरी गया मशरूका चार लेपटाप एक बड़ा कैमरा, एक छोटा कैमरा, लायटर, बिडी सिगरेट गुटखा के पैकेट जप्त किया गया है। प्रकरण मे कुल कीमती 1.26,000 रूपया का मशरूका बरामद किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली की टीम द्वारा लगन एवं मेहनत से कार्य कर शहर में लगातार हो रही चोरियों का खुलासा किया गया है ।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button