प्रदेश
जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक संपन्न.. 31 मार्च तक 130 योजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य

डिण्डौरी। शुक्रवार को मुख्यालय के कृषि विज्ञान केन्द्र सभागार में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें विभागीय अधिकारियों के साथ ठेकेदार शामिल रहे, बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री शिवम सिन्हा, एसडीओ श्री कौशल के अतिरिक्त अन्य उपयंत्री व ठेकेदार मौजूद रहे। कार्यपालन यंत्री शिवम सिन्हा ने सभी 205 कार्यों के प्रगति की समीक्षा की और कलेक्टर के निर्देशानुसार आगामी 31 मार्च तक 130 योजनाओं को पूर्ण कर घर घर जल पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि सभी ठेकेदारों को समय सीमा पर अपना कार्य पूरा करना होगा विभाग का पूर्ण तकनीकी सहयोग आप सभी को प्राप्त होगा। आगामी 10 मार्च तक 60 योजनाओं को पूरा करने के लक्ष्य दिया गया। कार्यपालन यंत्री शिवम सिन्हा ने बताया कि थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन के लिये जिन 85 उपयंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई है उनका भी सहयोग ठेकेदारों को प्राप्त होता रहेगा। इस कार्य में स्वयंसेवी संस्था निवसीड की भी भूमिका है जो समुदाय को जागरूक कर योजना के सफल संचालन में मदद करेगी।
