प्रदेश

तीन घंटे गाड़ी का इंतजार करने के बाद अस्पताल के बाहर हो गई डिलेवरी, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही 2 दिन से लगातार बंद है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा कनहारी

थाना क्षेत्र समनापुर अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोराकन्हारी में तीसरे दिन भी बंद पड़ा है जबकि विभागीय अमला नदारद है। जबकि अस्पताल बंद होने के चलते स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, और जिम्मेदार लोग सिरे से गायब है। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोई भी स्टाफ नहीं है। वहीं देखा गया है कि ग्रामीणों के सामने ही हितग्राही को कोई सहायता नहीं मिल पा रही है। तथा इनकी डिलेवरी बीना स्टाफ के ही हो गई। शासन प्रशासन एवं प्रशासनिक अमला के साथ साथ वेतनभोगियों का कोई अता-पता नहीं है।
आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौराकनहारी में नंदनी टांडिया पति राजू टाडिंया किवाड़ समनापुर के निवासी हैं जिनकी डिलेवरी अस्पताल के बाहर हो गई जबकि यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समनापुर के आधीन होने के चलते लगातार अनियमितताएं बरती जा रही है वहीं बीएमओ की लापरवाही भी सामने आई है बताया जाता है कि उनके द्वारा क्षेत्र भ्रमण ना किए जाने के चलते यह सब अनियमितताएं उजागर हो रही है जिसका जिम्मेदार कौन है?
आपको ज्ञात हो कि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा कनहारी में कोई डॉक्टर नहीं है, ना ही कोई कर्मचारी प्रतिदिन कार्य करते हैं। मतलब साफ है कि शासन के द्वारा बैगा बाहुल्य क्षेत्र में गरीब आदिवासियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का सीधे तौर पर उलंघन कर लोगों की जान एवं अधिकार के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, यदि इस तरह के कारनामे से किसी भी प्रकार की जच्चा-बच्चा को समस्या होती तो इसका जिम्मेदार कौन होता? वैसे जच्चा-बच्चा दोनों ग्रामीणों की मदद से हुए प्रसव से स्वस्थ हैं।
[

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button