प्रदेश

स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में डिंडौरी को बेहतर रैंकिंग दिलाने का प्रयास शुरू, वार्ड-09 में खुले स्थानों पर व्याप्त गंदगी सहित नगर परिषद ने निजी भूस्वामियों से शुरू कराई साफ-सफाई….

डिंडौरी नगरीय क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने और स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 में शहर की बेहतर रैंकिंग के प्रयास नगर परिषद ने बुधवार से प्रारंभ कर दिए हैं। आम नागरिकों की सुविधा और वार्डों की स्वच्छता के लिए नगर परिषद की ओर से नगरीय क्षेत्र अंतर्गत खुले स्थानों में व्याप्त गंदगी व अव्यवस्था सहित निजी भूस्वामियों को सफाई बनाए रखने और इसे ठीक से कवर करने के लिए नोटिस जारी किया गया था, जिस पर अब तेजी से कार्यवाही शुरू कर दी गई है। आज नगर परिषद सीएमओ चंद्र मोहन गर्मे, वार्ड पार्षद रीतेश जैन और स्वच्छता सर्वेक्षण ब्रांड एम्बेसडर एडवोकेट सम्यक जैन ने वार्ड-09 में लगे कूड़े के ढेर का निस्तारण कराया। उन्होंने नगरवासियों से अपील की है कि घर का कचरा स्वच्छता वाहन में ही डालें और घर में डस्टबीन का उपयोग करें। साथ ही गीला एवं सूखा कचरा सड़क पर न फेंकें। इस दौरान नागरिकों को जल का अपव्यय रोकने की समझाइश भी दी गई।

स्वच्छता सर्वेक्षण के ब्रांड एम्बेसडर एडवोकेट सम्यक जैन ने बताया कि-

शहर के सभी वार्डों में जहाँ-जहाँ अव्यवस्था या गंदगी का अंबार लगा हुआ है, पहले उसे साफ कराया जाएगा उसके बाद व्यवस्तिथ तरीक़े से नगर को साफ़ और सौंदरीकरण के लिए कार्य किए जाएँगे। निजी भूस्वामियों को खुले प्लॉट की साफ-सफाई कर क्षेत्र को कवर कराने के लिए भी कहा गया है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button