प्रदेश
मां नर्मदा भक्तों को मिली डामलीकरण रोड की सौगात …वार्ड नंबर 10 स्थित मां नर्मदा दर्शन द्वार से माँ नर्मदा मंदिर तक हुआ रोड का काम

लगातार वर्षों पुरानी मांग को लेकर जनहित मैं आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए नगर परिषद के अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम ने विगत दिवस रविवार 13/03/2022 को रात्रि कालीन वार्ड नं 8 वार्ड नं 9 व वार्ड नंबर 10 में डामरीकरण रोड का कार्य शुरू करवाया इस अवसर पर वार्ड नं 10 के पार्षद सैफ़ी खान ने मां नर्मदा दर्शन द्वार से डामरीकरण रोड का वार्ड वासियों के साथ पूजा अर्चना कर मां नर्मदा भक्तों के लिए मां नर्मदा मंदिर तक रोड का शुभारंभ किया लगभग 11 लाख 52 हजार की लागत से इस रोड का निर्माण कार्य भारत कंस्ट्रक्शन के द्वारा किया जा रहा है रोड के निर्माण कार्य के शुभारंभ पर वार्ड नं 8 के पार्षद जानकी दिनेश बर्मन के साथ नगर परिषद के सीएमओ चंद्रमोहन गरमे उपयंत्री शिवराज बघेल व नगर परिषद के सुरेंद्र शुक्ला के साथ वरिष्ट कांग्रेस नेता नित्यानंद कटारे जी समाजसेवी गोवर्धन छैतीजा जी अधिवक्ता इंदीवर कटारे राजू सबनानी स्वप्निल छैतीजा राजू ताम्रकार लकी रेवानी सतीश शर्मा राधेश्याम ताम्रकार ख्वाजा खान सुनील सभनानी सहित वार्ड वासी पार्षद सैफी खान के साथ रोड के निर्माण कार्य के उपरांत उपस्थित रहे वार्ड वासियों ने नगर परिषद अध्यक्ष पंकज तेकाम जी व वार्ड पार्षद सैफी खान का आभार व्यक्त कर आशीर्वाद प्रदान कर नगर परिषद के इस आवश्यक कार्य की सराहना की।।

