पोल्ट्री फार्म में लगी आग मुर्गे मुर्गियां सहित अन्य सामग्री जलकर खाक लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान

अख़लाक़ कुरैशी
गोरखपुर-करंजिया विकासखंड के अंतर्गत ग्रामपंचायत बोंदर के गांव बरगांव में कैफी पोल्ट्री फार्म में मंगलवार की शाम अचानक आग लग गई आग की चपेट में आने से फार्म में पल रहें मुर्गे मुर्गियां सहित अन्य सामग्री समेत पूरा सामान जलकर खाक हो गया। पोल्ट्री संचालक के मुताबिक उसे लगभग दस लाख रुपए के नुकसान का अनुमान हैं हालांकि घटना की सूचना राजस्व विभाग सहित करंजिया थाने में दी गई आग लगने का कारण अज्ञात हैं ।
कर्ज में लाया था चूजे –
करंजिया निवासी नसीम पिता मुबीन खान ने बुधवार को बातचीत में बताया कि उसने बरगांव में लीज की जमीन पर यह पोल्ट्री फार्म 25× 100 में निर्माण कराया था छत्तीसगढ़ के गौरेला तथा अन्य शहरों से महाजन से कर्ज लेकर यह व्यवसाय प्रारंभ किया था होली पर्व में अच्छी ग्राहकी की आश में छोड़े गए चूजे पूरी तरह तगड़ा होकर लगभग एक से दो किलो वजन के बराबर बाजार में बिकने के लिए तैयार था वैसे कुछ स्थानों से आर्डर भी मिल गया था बस एक दो दिन में माल की सप्लाई शुरू करने वाले थे कि उससे पहले ही यह हादसा हो गया सोचा था होली के दरमियान जो भी कारोबार होगा उससे कर्जदारों का हिसाब किताब बराबर कर देगा परंतु नियति को कुछ और मंजूर था उसके सारे सपने आग के साथ खाक हो गए हैं गौरतलब हैं कि नसीम इस आगजनी की घटना के बाद बदहवास हो गया हैं आपबीती सुनाते सुनाते उसकी आंखें नम हो जाती हैं दरअसल उसने यह व्यवसाय महाजनों से कर्ज लेकर प्रारंभ किया है अब उसके सामने बाजार का कर्ज चुकता करने के साथ साथ परिवार के पालन पोषण की विकट स्थिति बन गई हैं ऐसी स्थिति में उसने उम्मीद भरीं नजरों से जिला प्रशासन की ओर देखा है उसका कहना हैं कि शासन प्रशासन इस नुकसान का वास्तविक आकलन कर मुझे तत्काल राहत राशि प्रदान करें ताकि मैं पुनः उस व्यवसाय को प्रारंभ करने की स्थिति में खड़ा हो सकूं ।
परिजनों को रो रो कर बुरा हाल –
नसीम खान ने बताया कि मंगलवार को वह करंजिया में लगभग पांच बजे के आसपास उसे फोन आया कि उसके पोल्ट्री फार्म में आग लगी है वह भागकर बरगांव पहुंचा तो देखा फार्म की आग ने विकराल रूप ले लिया था उसके नजरों के सामने अरमान जल रहें थे हालांकि ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए भरसक प्रयास किया लेकिन मुर्गे मुर्गियों को सही सलामत निकालने में असफल रहें भीषण अग्निकांड में सब कुछ स्वाहा हो गया
उन्होंने बताया कि पोल्ट्री फार्म पर देखरेख के लिए एक लड़के को नियुक्त किया हैं आगजनी के समय वह मौके पर ही मौजूद था अंदर काम में लगा था जब उसे बाहर से अजीब सी आवाज का अहसास हुआ तो बाहर निकलकर देखा तो छत पर आग भड़क रहीं थीं धुआं निकलता वह खेत में काम कर रहें लोगों को बताया लोग जब तक पोल्ट्री फार्म तक पहुंचते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। किसी तरह ग्रामीणों की मदद से जान पर खेलकर कुछ मुर्गे मुर्गी को निकाल पाए परंतु आग के विकराल रूप धारण करने से पोल्ट्री फार्म में लगभग सभी मुर्गे मुर्गियां जलकर भस्म हो गए। देखते ही देखते पोल्ट्री फार्म धू धू कर जलकर खाक में मिल गया। घटना के बाद से जहां पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल हैं वहीं नसीम खान और भी गहरा आघात लगा हैं ।
