प्रदेश
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2051 घरों में ग्रह प्रवेश
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2051 घरों में ग्रह प्रवेश
लालपुर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

शहपुरा जनपद पंचायत शहपुरा के तहत 2051 घरों में ग्रह प्रवेश करवाया गया ,प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2051 घर आज दिनाक तक पूर्ण हुय जिनका ग्रह प्रवेष करवाया गया, इसी के तहत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व काजल जावला की उपस्थिति में रैपुरा ग्राम पंचायत के पोषक ग्राम लालपुर में ग्रह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत में कन्या पूजन किया गया इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुनवाया गया,और मुख्यमंत्री का उदबोधन सुनवाया गया, इसके बाद हितग्राही मंगलू,पन्नेलाल,चैतू सिंह,विनोद,सुकेको बाई, मतिपाल,के घर मे ढोल नगाड़ों के साथ ग्रह प्रवेश करवाया गया साथ ही घर पर पौध रोपण भी करवाया गया और पौधों को जीवित रखने की जिमेदारी ग्रह मालिक को दी गई ,कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेता बसंत गुप्ता,ज्ञानदीप त्रिपाठी जिला महामंत्री, घनश्याम कछवाहा मंडल अध्यक्ष, संतोष साहू पूर्व जिला महामंत्री, थानी सिंह धुर्वे अध्यक्ष जनपद पंचायत, सुरेन्द्र साहू मंडल महामंत्री, आशीष कुमार गौतम ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी शहपुरा राजीव तिवारी, पंचायत इंस्पेक्टर राजकुमार मरावी,संजय नामदेव,ब्लॉक कॉर्डिनेटर प्रधानमंत्री आवास दिगम्बर साहू , महिला बाल विकास और अन्य विभाग मौजूद रहे।
