जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव डिंडोरी में परीक्षा पर चर्चा 2022 के सीधे प्रसारण का सफल संयोजन हुआ जिसमें विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने सहभागी बनकर परीक्षा से संबंधित अपने अनेक सवालों व अनसुलझे विचारों का समाधान प्राप्त किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्र-छात्राओं के मन की बहुत छोटी छोटी बातों को छुआ और बड़े-बड़े सपनों को साकार करने के मंत्र दिए इसमें नई शिक्षा नीति, टेक्नोलॉजी, ध्यान और एकाग्रता, दोहराने की प्रवृत्ति और आत्मविश्वास बनाए रखने जैसे विषयों पर बात की । छात्र-छात्राओं एवं पालकों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए मोदी जी ने कहा कि परीक्षा हमारे जीवन का एक सहज हिस्सा होता है इसलिये परीक्षा को हमें पर्व की तरह मनाना चाहिए,हमारे विकास यात्रा में यह एक और मील का पत्थर है। छात्रों को प्रेरणा देते हुए उन्होंने एक अनूठी गतिविधि का पालन करने की सलाह दी कि छात्र परीक्षा को संबोधित करते हुए अपने अपनी तैयारी के संबंध में पत्र लिखें इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा साथ ही माता-पिता एवं शिक्षकों को भी अपने बच्चों की ताकत और रुचियां पहचानने की सलाह दी क्योंकि हर बच्चे में कुछ असाधारण विशेषता अवश्य होती है, उन्होंने कहा कि मोटिवेशन का कोई फार्मूला नहीं होता बच्चों को खुद आकलन करना चाहिए कि क्या उनके लिए सही है। स्वच्छता के अभियान के लिए देश के बालक बालिकाओं को प्रधानमंत्री ने सबसे ज्यादा क्रेडिट दिया, इसी के साथ पर्यावरण को स्वच्छ व बेहतर बनाने, बेटियों को समान अवसर देने, ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं के विकास,समय के सदुपयोग, ऑनलाइन शिक्षा समस्या नहीं बल्कि एक अवसर और प्रतियोगिताओं का महत्व आदि महत्वपूर्ण विषयों पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए परीक्षा में सफलता के सूत्र तथा गुरु मंत्र प्रदान किए इस अवसर पर प्राचार्य हर्ष प्रताप सिंह ने कहा कि यह राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम वास्तव में बहुत प्रभावी एवं उपयोगी होता है छात्र-छात्राओं की मानसिकता में बदलाव होता है ,पढ़ाई की ओर अग्रसर हो जाते हैं उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में नवोदय के छात्र छात्राओं ने अत्यंत उत्साह पूर्वक भाग लेकर आगामी परीक्षाओं हेतु स्वयं को और अधिक निकालने निखारने सम्बन्धी ज्ञानवर्धक बातें आत्मसात की। इस कार्यक्रम में नवोदय विद्यालय के शिक्षक नरेंद्र आर्य, संचिता बनर्जी, अलका विश्वकर्मा, सुनीता गुप्ता, प्रतिभा सोमकुन्वर, धर्मेंद्र कुमार सोनकर, मधुबन्त धुर्वे, माधुरी शर्मा, रामानंद, प्रफुल्ल निकाजु, नवा राय चौधरी, अजय साहू, राहुल सिंह, आयुष लहरिया, सभाजीत पटेल, अनुपमा पी. सुंदरम, जनार्दन बोरकर, आभा बोरकर, योगेश्वर वर्मा, बिहारी लाल पटेल, दामिनी साहू, राहुल दोहरे, पार्वती अहिरवार,वर्षा शर्मा, विट्ठलराव बेले और पुष्पा पटेल आदि स्टाफ की उपस्थिति सराहनीय रही।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार