प्रदेश
अपहरण कांड में प्रशासन की लापरवाही पर कल जिले में बंद का आह्वान-भाजपा जिलाध्यक्ष

डिण्डोरी। जिले में शुक्रवार को बंद का आह्वान किया गया है, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने मारुति सुजुकी के शोरूम में कुछ युवकों को सिर्फ इसलिए मारा गया क्योंकि वह शाहपुर से थे मारपीट करने वाला युवक मुस्लिम समुदाय से बताया जा रहा है। घटना को लेकर नेताओं ने विरोध दर्ज कराते हुए शाहपुर में धरने पर बैठ गए एसडीएम ने नेताओं को हटाने को कहा लेकिन नेताओं ने प्रशासन पर कार्रवाई में टालमटोल का आरोप लगाया क्योंकि प्रशासन ने शाहपुर में अपहरण के आरोपी के घर को नही ढहाया। एसडीएम के रवैये से नाराज नेता सड़क पर बैठ गए और पूरे जिले के कार्यकर्ताओं को फोन कर जिला बंद करने के निर्देश ज़िलाध्यक्ष ने दिए।