प्रदेश
आगजनी से प्रभावित परिवार से मिले विधायक,दस हजार नगद सहायता राशि पीडित परिवार को प्रदान कर की मदद…

शहपुरा-सोमवार की अल सुबह नगर के गांधी चोंक स्थित गौतम परिवार के मकान व स्थित दो दुकानों में अज्ञात कारणों से आग लग जाने के कारण दुकान सहित घर का पूरा समान जल कर रख हो गया था,वही मामले की जानकारी लगने के बाद स्थानीय विधायक भूपेंद्र मरावी भी घटना स्थल पहुंच पीड़ितों से मिले,इस दौरान आगजनी की घटना में प्रभावित गोतम परिवार को विधायक ने तत्काल मदद के तौर पर दस हजार रूपए नगद व गैस टंकी प्रदान की ।

