प्रदेश
हीरा रुदेश के समर्थन में महिला अभ्यर्थी ने लिया नाम वापिस…


डिण्डोरी। जिला पंचायत क्षेत्र क्र 05 से हीरा रुदेश परस्ते के समर्थन में एक महिला अभ्यर्थी ने नाम वापिस लिया है यहां से अभ्यर्थी फूलकली ने अपना नाम वापिस ले लिया है। गौरतलब है कि इस क्षेत्र से 04 अभ्यर्थियों ने नामांकन भरा था अब यहां 03 अभ्यर्थी बचे हैं। फूलकली ने नाम वापिसी उपरांत हीरा रुदेश परस्ते को पीला गमछा पहना उन्हें शुभकामनाएं दीं। हीरा देवी क्षेत्र क्र05 से अभ्यर्थी के साथ ही महिला कॉंग्रेस की प्रदेश सचिव भी हैं।
