प्रदेश
सामुहिक योग के माध्यम से मनाया योग दिवस जिला न्यायालय परिसर में हुआ आयोजन


डिण्डोरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जगह जगह सामूहिक योग का आयोजन किया गया, शैक्षणिक संस्थाओं के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर योग दिवस मनाया गया। जिला न्यायालय परिसर में भी सामूहिक योगाभ्यास कर योग दिवस मनाया गया, इस सामूहिक योग अभ्यास में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीना आशापुरे, हिदायतुल्ला खान प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, सुनील अहिरवार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, दारा सिंह मंडलोई सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, यू के पटेरिया अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ सहित न्यायालयीन अमला डी एल विश्वकर्मा, नवीन नामदेव, संदेश पटेल के साथ अन्य व नगर के बलराम तिवारी, सूर्यकांत गुप्ता, जगदम्म्बा महाराज, हरि छेतीजा, शरद छावडा, बल्लू छावडा, अनिल साहू, राजू केशवानी, अमन छावडा ने सामूहिक योग अभ्यास में हिस्सा लिया।

