प्रदेश

बर्खास्त व निलंबित कर्मचारियों की लगा दी गई ड्यूटी…

शहपुरा-आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन लंबे समय से तैयारियां कर रहा है परंतु जैसे जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है वैसे वैसे चुनावी कार्य में बरती गई लापरवाही भी सामने आ रही है जानकारी अनुसार भ्रष्टाचार के मामले में ग्राम पंचायत बिछिया के सचिव रामकुमार मरावी निलंबित व रोजगार सहायक काशी चक्रवर्ती बर्खास्त है वंही जिम्मेदारों द्वारा उनकी 25 जून को होने वाले मतदान के लिए चुनावी ड्यूटी लगा दी गई वंही मामले में सीईओ राजीव तिवारी ने भी गलती स्वीकारते हुए कहा कि उपरोक्त सचिव व रोजगार सहायक का नाम ड्यूटी सूची से हटवाया जा रहा है।। इनका कहना है-निलंबित व बर्खास्त कर्मचारियों का नाम ड्यूटी सूची से हटवा दिया जावेगा।पीडी पटेल,सहायक रिटर्निंग अधिकारी शहपुरा

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button