प्रदेश
ग्राम सरकार चुनने मतदाताओं में दिख रहा उत्साह, मतदान हेतु मतदान केंद्रों पर सुबह से लग रही कतार…


शहपुरा-ग्राम सरकार चुनने प्रथम चरण के मतदान के दौरान जनपद क्षेत्र शहपुरा एवं मेहंदवानी के जनपद क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया प्रारंभ होने के साथ ही मतदाताओ में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है जानकारी अनुसार सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ नजर आ रही है। अभी तक दोनों क्षेत्रों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है।
