प्रदेश
वेतन कटौती,वेतन रोकने से परेशान हो सचिवो ने सौंपा ज्ञापन..

शहपुरा- बुधवार को जनपद शहपुरा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायतों के सचिव एकत्रित हो बीआरसी भवन में बैठक की व आरोप लगाया कि ग्राम पंचायतों के तहत एक व्यक्तियों द्वारा सीएम हेल्पलाईन बार-बार लगाते हुये दबाव बनाया जाता है एवं प्रलोभन निजी स्वार्थ की कुष्टा से सीएम हेल्पलाईन जैसे महत्वपूर्ण योजना का दुरूपयोग किया जाता है संबंधित शिकायत में पात्रता नही होने पर भी जबरन पात्र करने के लिए सीएम हेल्पलाईन का दुरूपयोग किया जा रहा है. एवं सचिवों द्वारा बार-बार निवेदन करने तथा शासकीय निर्देशों की जानकारी देने के बाद भी संतुष्टि पूर्वक शिकायत बंद कराने पर राजी नहीं होते हैं। इसी प्रकार प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की सम्पूर्ण राशि हितग्राहियों के खाते में जमा की जाती है, हितग्राहियों को बहुत समझाने के बाद भी वे अपनी सुविधा अनुसार निर्माण कार्य करावे है तथा बहुत से हितग्राही यह भी अभिमत देते हैं कि महगाई बढ़ने के कारण निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए प्रदाय की गई राशि पर्याप्त नहीं है जिसके कारण मजदूरी करने वाले हितग्राही अपना आवास पूर्ण कराने से देरी करते हैं।उपरोक्त कारणों से हितग्राही मूलक कार्यों में प्रगती बाधित होने के कारण सचिवों का वेतन कटौती करना तथा मासिक वेतन रोकना उचित नहीं है लगातार वेतन कटौती एवं वेतन रोकने से सचिवों की माली हालत बिगड़ चुकी है जिसका प्रभाव उनके परेलू अवश्यकताओं की पूर्ति में पड़ रहा है और परिवारिक विवाद की स्थिति उत्पन हो रही है।बैठक के उपरांत सचिवो ने एकमत हो उपरोक्त समस्या के निदान की मांग से जुड़ा ज्ञापन पत्र पंचायत इंस्पेक्टर को सौंपा व मांग कि की सौंपे गये ज्ञापन पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुये विगत माहों की रोकी गई कटौती का भुगतान तथा रोके वेतनों का भुगतान करने का कष्ट करें जिससे हम उत्साहित होकर पूर्ण लगन के साथ अपना दायित्वों का निर्वाहन कर सकें।


