प्रदेश
जिला पंचायत चुनाव हुए रोचक ,क्षेत्र क्र 07 में जीजीपी ने रुदेश का समर्थन कर सबको चौकाया…

डिण्डोरी। त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव अब रोचक होता जा रहा है, यहाँ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष लोक सिंह धुर्वे जो स्वयं अभ्यर्थी हैं, उन्होंने रुदेश को अपना समर्थन दे दिया, रुदेश के मंच से प्रदेशाध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते, राष्ट्रीय पदाधिकारी श्याम सिंह मरकाम, प्रदेश संगठन मंत्री हरेंद्र सिंह मरकाम मौजूद रहे । अचानक मंच से घोषणा के साथ ही शेष प्रत्याशी चौक गए, हजारों मतदाताओं की सभा मे इस घोषणा के बाद अन्य प्रत्याशी चौक गए, आज साप्ताहिक बाजार रहा है। और कई अभ्यर्थियों ने आज यहाँ सभा का आयोजन किया गया था।

