प्रदेश
डिण्डोरी जनपद पंचायत के सदस्य हुए घोषित….

डिण्डोरी। जिला मुख्यालय के उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पंच, सरपंच सहित जनपद सदस्यों के निर्वाचन उपरांत उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किये जा रहे हैं जनपद पंचायत के सभी 20 सदस्यों की घोषणा कर उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किये जा चुके हैं जनपद पंचायत के सदस्यों में बचन सिंह, सुभद्रा बाई परस्ते, ममता देवी, खुमान सिंह, कोमल, यशोमति, ओमप्रकाश मार्को, धनराज सिंह, आशा सिंह, रामकिशोरी ठाकुर, अवंती बाई, राकेश परस्ते, कीर्ति गुप्ता, कमलवती मसराम, ननकू सिंह परस्ते, अनीता महेश धुमकेती, संतोष सिंह चंदेल, मोना हिरोंदे, रजनी बाई मंदे और लेखनी बाई क्रमशः 01 से 20 वार्ड के लिए निर्वाचित हुए हैं जिन्हें विजयी प्रमाण पत्र वितरित किये गए हैं। अभी पंच सरपंचों की घोषणा जारी है।


